सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत
चितरपुर. रामगढ़-बोकारो मार्ग के मारंगमरचा के समीप गत दिन सड़क दुर्घटना में हुए घायल व्यक्ति की मौत रिम्स में हो गयी. जानकारी के अनुसार दुलमी प्रखंड के सिकनी गांव निवासी सावन महतो (35 वर्ष) मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गये थे. सिल्वर जुबली अस्पताल में इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया था. इस […]
चितरपुर. रामगढ़-बोकारो मार्ग के मारंगमरचा के समीप गत दिन सड़क दुर्घटना में हुए घायल व्यक्ति की मौत रिम्स में हो गयी. जानकारी के अनुसार दुलमी प्रखंड के सिकनी गांव निवासी सावन महतो (35 वर्ष) मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गये थे. सिल्वर जुबली अस्पताल में इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया था. इस बीच इलाज के क्रम में इसकी मौत हो गयी. वे अपने पीछे पत्नी व तीन छोटे – छोटे बच्चे छोड़ गये हैं. लोगों ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है. उधर शव के गांव पहुंचने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










