सत्याग्रह आंदोलन को सफल बनाने का निर्णय

Updated:
विज्ञापन

फोटो 22गिद्दी2-उपस्थित टे्रड यूनियन के लोग विभिन्न टे्रड यूनियनों की बैठक गिद्दी(हजारीबाग). विभिन्न टे्रड यूनियनों की बैठक रविवार को गिद्दी दुर्गा मंडप में हुई. इसकी अध्यक्षता धनेश्वर तुरी ने की. बैठक में केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों की आलोचना की गयी. कहा गया कि केंद्र सरकार श्रम कानूनों में मालिकों के हित में बदलाव लाकर […]

विज्ञापन

फोटो 22गिद्दी2-उपस्थित टे्रड यूनियन के लोग विभिन्न टे्रड यूनियनों की बैठक गिद्दी(हजारीबाग). विभिन्न टे्रड यूनियनों की बैठक रविवार को गिद्दी दुर्गा मंडप में हुई. इसकी अध्यक्षता धनेश्वर तुरी ने की. बैठक में केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों की आलोचना की गयी. कहा गया कि केंद्र सरकार श्रम कानूनों में मालिकों के हित में बदलाव लाकर मजदूरों के अधिकारों को केवल सीमित ही नहीं कर रही है, बल्कि उनके सामूहिक कानूनी अधिकारों को खत्म करने की साजिश कर रही है. बैठक में बताया गया कि इसके विरोध में 26 फरवरी को पूरे देश में एकदिवसीय सत्याग्रह आंदोलन आयोजित किया गया है. इसे सफल बनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में बताया कि झारखंड प्रदेश में विभिन्न टे्रड यूनियन रामगढ़, रांची सहित नौ जगहों पर धरना प्रदर्शन करेंगे. रामगढ़ धरना प्रदर्शन में अरगडा क्षेत्र से 500 लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की गयी. बैठक में मजदूर नेता मिथिलेश सिंह, बैजनाथ मिस्त्री, कामेश्वर सिंह, बिंदेश्वरी सिंह, गौतम बनर्जी, देवनाथ महली, रमेश महली, बिरेंद्र प्रसाद, किशोरी, एसके सिन्हा, सुखराज करमाली आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola