गरीबों की मदद से ही समाज की भलाई : होदा

Updated:
विज्ञापन

रिवर साइड में कंबल वितरण हुआ 14बीएचयू-1-कंबल देते डीएसपी व अन्य.भुरकुंडा.प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को चाहिए कि वे अपने आसपास के गरीबों व जरूरतमंदों की मदद करे. ऐसा करके ही समाज की भलाई की जा सकती है. उक्त बातें रामगढ़ के डीएसपी मजरूल होदा ने बुधवार को इसलामिया हाइस्कूल, रिवर साइड में कंबल वितरण के दौरान […]

विज्ञापन

रिवर साइड में कंबल वितरण हुआ 14बीएचयू-1-कंबल देते डीएसपी व अन्य.भुरकुंडा.प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को चाहिए कि वे अपने आसपास के गरीबों व जरूरतमंदों की मदद करे. ऐसा करके ही समाज की भलाई की जा सकती है. उक्त बातें रामगढ़ के डीएसपी मजरूल होदा ने बुधवार को इसलामिया हाइस्कूल, रिवर साइड में कंबल वितरण के दौरान कही. डीएसपी ने कहा कि हम सभी से मिल कर ही समाज का निर्माण होता है. ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेवारी बनती है कि वह गरीब तबके की मदद के लिए प्रयास करे. समाजसेवी वारिस खान ने कहा कि जरूरत के वक्त दूसरों की मदद करना ही सबसे बड़ा धर्म है. इस तरह के नेक कार्यों में हमेशा सहभागिता करनी चाहिए. समारोह में 80 गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया. इस अवसर पर बरकाकाना ओपी प्रभारी वीरेंद्र सिंह, मो सलाउद्दीन, एसजे अख्तर, नसीम अख्तर, ए राशिद, खुर्शीद आलम, डॉ क्यू अली, मो जमील, मो इजहार, आइ आलम, मो यूसुफ, सिब्ते हसन, नजरूल, मो हसन, रेहान, जानकी ठाकुर, आरजू, रफीक, रिजवान, जियाउल आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola