फैक्टरी प्रबंधन का विरोध किया
नयानगर (बरकाकाना). हेहल फैक्टरी में बुधवार को काम से हटाये गये मजदूरों ने विरोध किया़ इस दौरान काम से हटाये गये 32 मजदूरों ने फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य गेट को जाम कर दिया. इसके कारण फैक्टरी के भीतर व बाहर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. प्रदर्शन कर रहे मजदूरों ने […]
नयानगर (बरकाकाना). हेहल फैक्टरी में बुधवार को काम से हटाये गये मजदूरों ने विरोध किया़ इस दौरान काम से हटाये गये 32 मजदूरों ने फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य गेट को जाम कर दिया. इसके कारण फैक्टरी के भीतर व बाहर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. प्रदर्शन कर रहे मजदूरों ने कहा कि उन्हें फैक्टरी प्रबंधन ने बगैर कोई कारण बताये निकाल दिया है. उनके समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है. बाद में प्रदर्शन कर रहे मजदूरों व फैक्टरी प्रबंधन के बीच वार्ता हुई. इसमें प्रबंधन ने मजदूरों को 15 दिनों के भीतर पुन: काम पर रखने का आश्वासन दिया. आश्वासन के बाद विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










