ट्रस्ट ने तिलकुट व वस्त्रों का वितरण किया
फोटो फाइल 14आर-गरीबों के बीच तिलकुट व वस्त्र का वितरण करते इंस्पेक्टररामगढ़.रामगढ़ चेंबर सेवा ट्रस्ट ने मकर संक्रांति के मौके पर लेप्रोसी कॉलोनी के गरीबों के बीच चूड़ा, दही, गुड़ व तिलकुट का वितरण किया. गरीबों के बीच वस्त्रों का भी वितरण किया गया. मुख्य अतिथि रामगढ़ के थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार थे. […]
फोटो फाइल 14आर-गरीबों के बीच तिलकुट व वस्त्र का वितरण करते इंस्पेक्टररामगढ़.रामगढ़ चेंबर सेवा ट्रस्ट ने मकर संक्रांति के मौके पर लेप्रोसी कॉलोनी के गरीबों के बीच चूड़ा, दही, गुड़ व तिलकुट का वितरण किया. गरीबों के बीच वस्त्रों का भी वितरण किया गया. मुख्य अतिथि रामगढ़ के थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार थे. चेंबर सेवा ट्रस्ट के सीपी संतन ने कहा कि ट्रस्ट की ओर से पर्व के मौके पर गरीबों की भी सहायता की जाती है, ताकि वे भी पर्व मना सकें. मुख्य अतिथि पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार ने कहा कि लोगों को गरीब तबके के लोगों का भी ख्याल रखना चाहिए. मौके पर आनंद अग्रवाल, बालकृष्ण जालान, रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद सिंह उर्फ वकील सिंह, मानद सचिव विष्णु पोद्दार, अनूप कुमार, परशुराम साह, सुरेश बगडि़या, मनजी सिंह, अरुण राय, प्रकाश पटवारी, ओमप्रकाश चौधरी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










