सरना उवि डाडी़डीह का 26वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

डाडी़डीह स्थित सरना उच्च विद्यालय परिसर में सोमवार को विद्यालय का 26वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.
पतरातू. डाडी़डीह स्थित सरना उच्च विद्यालय परिसर में सोमवार को विद्यालय का 26वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रोशन लाल चौधरी उपस्थित थे. समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप जलाकर व फीता काटकर की गयी. मौके पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र की प्रगति का सबसे मजबूत आधार है. उन्होंने विद्यालय के गौरवशाली इतिहास की सराहना की. कहा कि इस संस्थान ने क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं को शिक्षित कर उन्हें देश सेवा के योग्य बनाया है. विद्यालय के विकास के लिए हर संभव सरकारी सहयोग देने का आश्वासन दिया. समारोह के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा वार्षिक प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया. इसके पश्चात शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया. कार्यक्रम में पालू पंचायत की मुखिया पानो देवी, कटिया पंचायत के मुखिया किशोर महतो, पंचायत समिति सदस्य बीना देवी, आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य अशोक पाठक, प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष बृजेश सिंह, जिला महासचिव अजय रवि, समाजसेवी धनेश्वर भीम, रामेश्वर महतो, राजू कुमार, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गोपाल महतो, सचिव जगदेव कुमार, प्रधानाध्यापक राम अवतार महतो, अजीत कुमार सहित कई शिक्षक-शिक्षिकायें, अभिभावक मुख्य रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




