पे लोडर लोडिंग के विरोध में प्रबंधन को पत्र
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Dec 2019 12:48 AM
केदला : सीसीएल की परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना के प्रबंधन को विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा के नेताओं ने पे लोडर लोडिंग के विरोध में पत्र सौंपा है. पत्र में कहा गया है कि परेज परियोजना में वर्षों से विस्थापित मजदूर ट्रक पर कोयला लोड करते हैं. कुछ माह से लोकल सेल बंद है. अब लोकल […]
केदला : सीसीएल की परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना के प्रबंधन को विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा के नेताओं ने पे लोडर लोडिंग के विरोध में पत्र सौंपा है. पत्र में कहा गया है कि परेज परियोजना में वर्षों से विस्थापित मजदूर ट्रक पर कोयला लोड करते हैं. कुछ माह से लोकल सेल बंद है. अब लोकल सेल को डियो मिल गया है.
अब लोकल सेल चालू होने वाला है. निगरानी कमेटी मजदूरों से लोडिंग बंद कर पे लोडर लोडिंग चालू करने का प्रयास कर रही है. पे लोडर लोडिंग बंद होने से मजदूर बेरोजगार हो जायेंगे. पत्र में कहा गया है कि अगर निगरानी कमेटी पे लोडर से कोयला लोडिंग कराती है, तो मोर्चा परियोजना में आंदोलन करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










