एमसीएमसी कोषांग में नियुक्त कर्मियों को प्रशिक्षण

रामगढ़ : विधानसभा आम चुनाव 2019 के लिए एमसीएमसी कोषांग में प्रतिनियुक्त कर्मियों को पेड न्यूज मॉनीटरिंग के संबंध में मंगलवार को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के दौरान वरीय नोडल मीडिया कोषांग सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रजनी रेजिना इंदवार ने प्रतिनियुक्त सभी कर्मियों को विधानसभा चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर प्रचार प्रसार की सामग्री की […]
रामगढ़ : विधानसभा आम चुनाव 2019 के लिए एमसीएमसी कोषांग में प्रतिनियुक्त कर्मियों को पेड न्यूज मॉनीटरिंग के संबंध में मंगलवार को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के दौरान वरीय नोडल मीडिया कोषांग सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रजनी रेजिना इंदवार ने प्रतिनियुक्त सभी कर्मियों को विधानसभा चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर प्रचार प्रसार की सामग्री की मॉनिटरिंग करने की जानकारी दी.
प्रशिक्षण के दौरान श्रीमती इंदवार ने सभी कर्मियों काे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर दिखायी जाने वाली प्रचार सामग्री की विवरणी रजिस्टर में नोट करने एवं पेड न्यूज से संबंधित कोई भी सामग्री देखने पर संबंधित पदाधिकारियों को सूचित करने का निर्देश दिया. विधानसभा चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से एमसीएमसी कोषांग द्वारा विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा किये जा रहे प्रचार-प्रसार पर विशेष नजर रखी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










