छठ घाटों की साफ-सफाई शुरू, पूजन सामग्री से पटा बाजार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
चितरपुर : चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के सुकरीगढ़ा निवासी समाजसेवी विनय मुन्ना के नेतृत्व में बुधवार को विभिन्न छठ घाटों की सफाई की गयी. इस दौरान तालाबों समीप से झाड़ियों को हटाया गया. उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होने देंगे. सफाई करने वालों में धीरज कुमार, अमर कुमार, शंभु […]
विज्ञापन
चितरपुर : चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के सुकरीगढ़ा निवासी समाजसेवी विनय मुन्ना के नेतृत्व में बुधवार को विभिन्न छठ घाटों की सफाई की गयी. इस दौरान तालाबों समीप से झाड़ियों को हटाया गया. उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होने देंगे.
विज्ञापन
सफाई करने वालों में धीरज कुमार, अमर कुमार, शंभु शाह, कालीचरण कुमार, राकेश कुमार, राहुल कुमार, लक्ष्मी कुमार, भरत कुमार मराठा, राहुल वर्मा, सनी कुमार, विक्की कुमार, हर्ष कुमार शामिल थे. चितरपुर के नावा तालाब छठ घाट की सफाई मिक्की कुमार के नेतृत्व में की गयी.
फल वितरण का निर्णय : गोला. अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा गोला प्रखंड कमेटी की बैठक बुधवार को महादेव मंदिर प्रांगण में जिला अध्यक्ष उत्तम कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में समाज के लोगों द्वारा छठ पूजा के मौके पर फल व दूध वितरण का निर्णय लिया गया. छठ घाट साफ -सफाई करने का भी निर्णय लिया गया.
बैठक में प्रखंड अध्यक्ष भूपेंद्र कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, निखिल दांगी, कमल कुशवाहा, कृष्णा कुशवाहा, हरेंद्र कुशवाहा, सुदामा महतो, संदीप कुशवाहा, हीरालाल महतो, जगेश्वर महतो मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन