ePaper

शक्तिपुंज एक्सप्रेस में मिला शव

Updated at : 18 Jun 2019 12:50 AM (IST)
विज्ञापन
शक्तिपुंज एक्सप्रेस में मिला शव

बरकाकाना : बरकाकाना स्टेशन में सोमवार शाम 11447 जबलपुर हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस के जनरल बोगी में एक यात्री का शव बरामद किया गया. पहचान सिंदुरिया पलामू निवासी संत कुमार तिवारी के रूप में की गयी है. साथी यात्रियों ने बताया कि संत कुमार रेहला स्टेशन से टोरी के लिए ट्रेन पकड़े थे. टोरी पहुंचने से […]

विज्ञापन

बरकाकाना : बरकाकाना स्टेशन में सोमवार शाम 11447 जबलपुर हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस के जनरल बोगी में एक यात्री का शव बरामद किया गया. पहचान सिंदुरिया पलामू निवासी संत कुमार तिवारी के रूप में की गयी है. साथी यात्रियों ने बताया कि संत कुमार रेहला स्टेशन से टोरी के लिए ट्रेन पकड़े थे. टोरी पहुंचने से पूर्व ही उनकी तबीय त बिगड़ गयी.

इससे वह टोरी स्टेशन में नहीं उतर सके. ट्रेन में बेहोशी की हालत में पड़े रहने पर रेल यात्रियों ने रेल प्रबंधन को सूचना दी. बरकाकाना पहुंचते ही एसीएमएस डॉक्टर ए सोरेन जांच के लिए पहुंचे. जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शव को जीआरपी बरकाकाना ने कब्जे में ले लिया. जानकारी के अनुसार संत कुमार मसूरिया गढ़वा में शादी समारोह से शिरकत कर टोरी लौट रहे थे. टोरी से लोहरदगा के लिए जाना था. वह लोहरदगा में जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी पद पर पदस्थापित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola