बाइक की डिक्की तोड़ दो लाख रुपये लेकर अपराधी फरार

Updated:
विज्ञापन

बरकट्ठा : थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित घंघरी एसबीआइ बैंक शाखा से धान व्यवसायी अरुण प्रसाद (पिता-स्व दामोदर प्रसाद) से अपराधी दो लाख रुपये लूट कर फरार हो गये. बताया जाता है कि धान व्यवसायी घंघरी बैंक से दो लाख रुपये की निकासी कर बाहर निकला और मोटरसाइकिल की डिक्की में राशि रखी. घंघरी […]

विज्ञापन

बरकट्ठा : थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित घंघरी एसबीआइ बैंक शाखा से धान व्यवसायी अरुण प्रसाद (पिता-स्व दामोदर प्रसाद) से अपराधी दो लाख रुपये लूट कर फरार हो गये. बताया जाता है कि धान व्यवसायी घंघरी बैंक से दो लाख रुपये की निकासी कर बाहर निकला और मोटरसाइकिल की डिक्की में राशि रखी.

आपके शहर में

विज्ञापन

घंघरी पेट्रोल पंप के निकट दो युवक मोटरसाइकिल से आये और डिक्की तोड़ कर राशि व एसबीआइ का चार चेकबुक एवं कागजात लेकर भाग गये. लुटेरों का पीछा करने का प्रयास किया गया, लेकिन वे भाग निकले. भुक्तभोगी ने बरकट्ठा थाना में लिखित आवेदन दिया है. थाना प्रभारी अशोक कुमार राम ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola