दिव्यांग और वृद्ध वोटरों को मिलेगी वाहनों की सुविधा
Updated at : 21 Apr 2019 12:42 AM (IST)
विज्ञापन

गर्भवती वोटरों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश रामगढ़ : जिले के दिव्यांग और वृ़द्ध वोटरों को मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है. उन्हें मतदान केंद्रों तक लाने के लिए गाड़ियों की व्यवस्था की जा रही है. सखी बूथों में किसी भी महिला वोटर को परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारी विशेष […]
विज्ञापन
गर्भवती वोटरों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश
रामगढ़ : जिले के दिव्यांग और वृ़द्ध वोटरों को मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है. उन्हें मतदान केंद्रों तक लाने के लिए गाड़ियों की व्यवस्था की जा रही है. सखी बूथों में किसी भी महिला वोटर को परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारी विशेष ध्यान देंगे. गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों को गोद में लेकर आनेवाली महिला वोटरों को पंक्तियों में पानी पिलाने, बैठने के लिए बेंच की समुचित व्यवस्था करनी होगी.
उक्त निर्देश जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजेश्वरी बी ने गुरुवार को समाहरणालय में सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, सभी कार्यपालक दंडाधिकारी, सभी जोनल पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं चुनाव से संबंधित वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिया.
उन्होंने अधिकारियों से हर मतदान केंद्रों में न्यूनतम मूलभूत सुविधाएं बहाल करने का निर्देश देते हुए कहा कि हर केंद्रों में मोबाइल चार्जर प्वाइंट की भी व्यवस्था भी अधिकारी करें. गर्मी में बूथ छायादार होंगे. पीने के पानी के लिए टैंकरों के साथ फिल्टर और जार की भी व्यवस्था होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




