चुनाव की तैयारी में ईमानदारीपूर्वक जुटें
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया गिद्दी (हजारीबाग) : हजारीबाग सांसद सह केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने शुक्रवार को गिद्दी, रैलीगढ़ा व टोंगी गांव का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने उत्तम वर्मा, दीपक झा व उमेश बेदिया के घर में कई कार्यकर्ताओं से चुनाव के मद्देनजर मुलाकात की. उन्होंने कहा कि चुनाव की घोषणा हो चुकी है. […]
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया
गिद्दी (हजारीबाग) : हजारीबाग सांसद सह केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने शुक्रवार को गिद्दी, रैलीगढ़ा व टोंगी गांव का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने उत्तम वर्मा, दीपक झा व उमेश बेदिया के घर में कई कार्यकर्ताओं से चुनाव के मद्देनजर मुलाकात की. उन्होंने कहा कि चुनाव की घोषणा हो चुकी है. कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते हैं. उनसे ही पार्टी को बल मिलता है.
कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने हजारीबाग में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए ईमानदारीपूर्वक कार्य करने का आह्वान किया. उन्होंने पत्रकारों से कहा कि हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में पार्टी चुनाव की तैयारी में जुट गयी है. चुनाव को लेकर जनता में उत्साह है. भाजपा ने नारा दिया है कि अबकी बार मोदी सरकार 400 के पार. भाजपा सरकार के काम से लोगों में विश्वास बढ़ा है. जनता का समर्थन भी भाजपा को मिल रहा है.
भाजपा सरकार के हाथों में ही राष्ट्र सुरक्षित : पुलवामा घटना के बाद जनता ने मान लिया है कि भाजपा सरकार के हाथों में ही राष्ट्र सुरक्षित रह सकता है. उन्होंने बड़कागांव के एक सैनिक परिवार का उदाहरण देते हुए कहा कि जो लोग पार्टी में नहीं हैं, वह भी भाजपा के प्रति उत्साहित हैं. पाकिस्तान के खिलाफ एयर स्ट्राइक ने पीएम मोदी की छवि को और मजबूत बनाया है.
विदेशों में भी भारत की छवि मजबूत हुई है. मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कुमार महेश सिंह, करुण सिंह, केपी वर्मा, हुकुमनाथ महतो, दीपू अखौरी, सांसद प्रतिनिधि सर्वेश कुमार सिंह, उत्तम वर्मा, दुष्यंत पटेल, वकील महतो, दीपक झा, मुन्ना त्रिपाठी, उमेश बेदिया, निक्कू सिंह, बिरेंद्र श्रीवास्तव उर्फ चिंटू, संतोष कुंडू उर्फ बादल, मनोज सिंह, दीपक सिंह, मुकेश नायक, मो निसार, संतराज पाल, धनजंय बख्शी, अरुण सिंह, घनश्याम, मुन्ना, मुंशी करमाली, भोला दुबे, आशीष बेदिया, छोटू बेदिया, आशीष, रवि वर्मा, धर्मेंद्र सिंह, गिरजा सिंह, उमेश प्रकाश सिंह, विपुल सिंह, छोटू, बाबू, सुनील सिंह उर्फ टिंकू, रागिनी वर्मा, बॉबी कुमारी, रूपा देवी, स्नेहलता, शकुंतला, संतोष सोनी, सुभाष उरांव, गुड्डू महतो, राजू प्रसाद, मतलू साव, सुनील सिन्हा, संजय त्रिपाठी, खेमलाल यादव, रॉकी सिंह, हीरालाल, पुतुल देवी, निरंजन झा, संत कुमार सिन्हा, जहांगीर आलम उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










