जनता की समस्याओं का समाधान होगा

राज्य भ्रमण पर निकले केएन त्रिपाठी, कहा इंदिरा आवास की मजदूरी मनरेगा कोटे से दी जायेगी रामगढ़ : ग्रामीण विकास, पंचायती राज व श्रम मंत्री केएन त्रिपाठी बुधवार को रामगढ़ में जनसंपर्क यात्रा के माध्यम से यहां की समस्या से अवगत हुए. वहीं जनता दरबार के माध्यम से लोगों की समस्याएं दूर की. उनका जन […]
राज्य भ्रमण पर निकले केएन त्रिपाठी, कहा
इंदिरा आवास की मजदूरी मनरेगा कोटे से दी जायेगी
रामगढ़ : ग्रामीण विकास, पंचायती राज व श्रम मंत्री केएन त्रिपाठी बुधवार को रामगढ़ में जनसंपर्क यात्रा के माध्यम से यहां की समस्या से अवगत हुए. वहीं जनता दरबार के माध्यम से लोगों की समस्याएं दूर की. उनका जन संपर्क यात्रा बुधवार से शुरू की गयी. मौके पर जन प्रतिनिधियों को पहचान पत्र दिया गया. मंत्री ने विभिन्न विभागों के अफसरों के साथ बैठक भी की.
रामगढ़ में श्री त्रिपाठी ने पत्रकारों से कहा कि विकास कार्यो के लिए निजी व सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों द्वारा एनओसी नहीं देने का मामला 26 जून को होने वाली कैबिनेट की बैठक में उठाया जायेगा. इस मामले को विभागीय सचिव व मुख्य सचिव के समक्ष भी रखा जायेगा.
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के मानदेय व टीए-डीए के मामले को भी कैबिनेट की बैठक में रखा जायेगा. उन्होंने कहा कि इंदिरा आवास के साथ ही शौचालय निर्माण के लिए अतिरिक्त राशि दी जा रही है. इंदिरा आवास निर्माण की मजदूरी मनरेगा के पैसों से दी जायेगी. जनता दरबार के दौरान मंत्री केएन त्रिपाठी ने मजदूरों को किट प्रदान किया.
इसी क्रम में मंत्री ने हजारीबाग के उप श्रमायुक्त से किट में क्या-क्या औजार है, इसकी जानकारी ली. उप श्रमायुक्त ने किट संबंधी कोई जानकारी नहीं दी.ऑ इस पर मंत्री नाराज दिखे. मंत्री ने सामाजिक सुरक्षा के पेंशनधारियों को पेंशन स्वीकृति पत्र, समेत कई योजनाओं का चेक लाभुकों को प्रदान किया. मंत्री ने वहां के डीडीसी के कार्यकलाप पर भी नाराजगी जतायी और उपायुक्त को कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




