रामगढ़ और हजारीबाग के 60 हजार घरों तक पाइप लाइन से पहुंचेगी गैस
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :19 Nov 2018 1:36 AM
विज्ञापन

रामगढ़ : स्थानीय सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा के प्रयास से रामगढ़ व हजारीबाग जिला में हो रहे विकास कार्यों में बड़ी उपलब्धि शामिल होने जा रही है. देश के 86 क्षेत्रों में गैस पाइप लाइन बिछायी जा रही है. इसमें झारखंड के बोकारो के अलावा रामगढ़ व हजारीबाग जिला भी शामिल हैं. […]
विज्ञापन
रामगढ़ : स्थानीय सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा के प्रयास से रामगढ़ व हजारीबाग जिला में हो रहे विकास कार्यों में बड़ी उपलब्धि शामिल होने जा रही है. देश के 86 क्षेत्रों में गैस पाइप लाइन बिछायी जा रही है. इसमें झारखंड के बोकारो के अलावा रामगढ़ व हजारीबाग जिला भी शामिल हैं.
इस परियोजना के लागू होने से रामगढ़ व हजारीबाग के 60 हजार घरों तक गैस पाइप लाइन से पहुंचने का रास्ता खुलेगा. इसके लिए क्षेत्र में 60 सीएनजी स्टेशन खोले जायेंगे. उक्त जानकारी हजारीबाग लोकसभा सांसद प्रतिनिधि प्रकाश मिश्रा ने 18 नवंबर को भाजपा नेता रणंजय कुमार कुंटू बाबू के आवास पर पत्रकार वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि 22 नवंबर को दिल्ली के विज्ञान भवन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसका शुभारंभ किया जायेगा.
हजारीबाग के संत कोलंबा कॉलेज मैदान में 3.30 बजे मुख्य अतिथि के रूप में सांसद जयंत सिन्हा इसकी शुरुआत करेंगे. उन्होंने बताया कि परियोजना से पूरे जिले में घरेलू, व्यापारिक, औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए पाइप से गैस मिलेगी. परिवहन सेक्टर के लिए भी सीएनजी की आपूर्ति सुलभ होगी. प्रेसवार्ता में रामगढ़ विस सांसद प्रतिनिधि रणंजय कुमार कुंटू बाबू, रामगढ़ नगर सांसद प्रतिनिधि रवींद्र शर्मा, नगर परिषद सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार सिन्हा मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










