बच्चों ने की शिकायत, नहीं मिल रहा अंडा, हो रही एडमिशन में वसूली

Updated at : 29 Nov 2017 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चों ने की शिकायत, नहीं मिल रहा अंडा, हो रही एडमिशन में वसूली

पतरातू. रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय डाड़ीडीह के दर्जनों छात्र मंगलवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचे. छात्रों ने यहां पतरातू बीडीओ से मुलाकात कर विद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं को उजागर किया. छात्रों ने कहा, सर बड़ी मुश्किल से स्कूल से भाग कर आये हैं हेल्प कीजिए. कई छात्रों को विद्यालय में ही […]

विज्ञापन
पतरातू. रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय डाड़ीडीह के दर्जनों छात्र मंगलवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचे. छात्रों ने यहां पतरातू बीडीओ से मुलाकात कर विद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं को उजागर किया.

छात्रों ने कहा, सर बड़ी मुश्किल से स्कूल से भाग कर आये हैं हेल्प कीजिए. कई छात्रों को विद्यालय में ही रोक लिया गया है, ताकि प्रखंड कार्यालय नहीं पहुंच सकें.

छात्रों ने बीडीओ शीलवंत कुमार भट्ट को बताया, एक माह से खाने के लिए अंडा नहीं मिला है. विद्यालय में खेल सामग्री भी नहीं दी जाती है. ड्रेस व एडमिशन में पैसे लिये जाते हैं. एडमिशन के समय तीन-तीन सौ रुपये लिये गये थे. छुट्टी के लिए आवेदन देने के बावजूद जबरन अनुपस्थिति का जुर्माना लिया जाता है. जुर्माना नहीं देने पर शिक्षक मारते हैं. बच्चों ने बीडीओ को ज्ञापन भी सौंपा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola