छावनी परिषद की बैठक आज 10 एजेंडों पर होगा विमर्श
Updated at : 25 Nov 2017 8:27 AM (IST)
विज्ञापन

29 भवन निर्माण के नक्शों आैर पांच नक्शों के समय सीमा विस्तार पर होगा विमर्श रामगढ़ : छावनी परिषद की बैठक 25 नवंबर को परिषद के सभागार में दिन के 11 बजे से आयोजित की जायेगी. बैठक की अध्यक्षता परिषद अध्यक्ष ब्रिगेडियर संजीव सोनी ने की. संचालन सदस्य सचिव सह मुख्य अधिशासी अधिकारी सपन कुमार […]
विज्ञापन
29 भवन निर्माण के नक्शों आैर पांच नक्शों के समय सीमा विस्तार पर होगा विमर्श
रामगढ़ : छावनी परिषद की बैठक 25 नवंबर को परिषद के सभागार में दिन के 11 बजे से आयोजित की जायेगी. बैठक की अध्यक्षता परिषद अध्यक्ष ब्रिगेडियर संजीव सोनी ने की. संचालन सदस्य सचिव सह मुख्य अधिशासी अधिकारी सपन कुमार करेंगे. बैठक में विचार-विमर्श के लिए 10 एजेंडे तय किये गये हैं.
अध्यक्ष के आदेश से कुछ टेबल एजेंडों पर भी विचार-विमर्श किया जा सकता है. 25 नवंबर की बैठक में अक्तूबर माह के आय-व्यय का लेखा-जोखा, विभिन्न मदों में किये गये खर्च की मंजूरी, विभिन्न स्कूलों में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजन करने के मुद्दे पर विचार-विमर्श किया जायेगा. 29 भवन निर्माण के नक्शों तथा पांच नक्शों के समय सीमा विस्तार पर विचार किया जायेगा.
इस बार की बैठक में बड़ी संख्या में छावनी परिषद के आठों वार्ड में किये जाने वाले विकास कार्यों का प्रस्ताव रखा गया है. इसे विचार-विमर्श के बाद पारित किया जायेगा. व्यवसाय कर लेने के प्रस्ताव को भी विचार-विमर्श के लिए रखा गया है. बस स्टैंड के ठेकेदार द्वारा दुर्गा पूजा व अन्य छुट्टियों को देखते हुए विभिन्न अलग-अलग सात दिनों के लिए भुगतान किये जाने वाले शुल्क में छूट की मांग की गयी है. इस पर भी विचार किया जायेगा.
स्वच्छता दूत बनाने का है प्रस्ताव
25 नवंबर की बैठक में छावनी परिषद के आठों वार्ड के लिए स्वच्छता दूत नियुक्ति का प्रस्ताव भी रखा गया है. इस पर विचार-विमर्श कर बैठक में निर्णय लिया जायेगा. वार्ड नंबर एक के लिए विनोद कुमार, वार्ड नंबर दो के लिए गोविंद मेवाड़, वार्ड नंबर तीन के लिए मोहन पांडेय, वार्ड नंबर चार के लिए अरुण कुमार, वार्ड नंबर पांच के लिए कमल बगड़िया, वार्ड नंबर छह के लिए आराधना राज, वार्ड नंबर सात के लिए सिद्धनाथ मंटो व वार्ड नंबर आठ के लिए संदीप बेरलिया का नाम स्वच्छता दूत के लिए प्रस्तावित है.
श्रीराम रथ यात्रा चार को रामगढ़ में
रामगढ़. हिंदू समाज पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक सिंह सिसोदिया ने शुक्रवार को कहा कि श्री राम रथ यात्रा का आयोजन किया जायेगा. रथ यात्रा सीतामढ़ी से शुरू होकर चार दिसंबर को रामगढ़ पहुंचेगी. दीपक ने लोगों से उक्त रथ यात्रा में शामिल होने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




