रक्तदान से जीवन बचाया जा सकता है : मनोज

चितरपुर. चितरपुर प्रखंड के सोंढ़ गांव में गुरुवार को आदित्य समाजसेवी संस्था ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया. मुख्य अतिथि आजसू के जिला सचिव मनोज महतो, उद्घाटनकर्ता गोपाल चौधरी व विशिष्ट अतिथि पार्षद पवन कुमार शर्मा, आजसू के जिला कार्यकारी अध्यक्ष अमृतलाल मुंडा, प्रमुख कुमारी जुली गुप्ता व छात्र संघ के विनोबा भावे विश्वविद्यालय प्रभारी […]
रक्तदान से किसी की जान बचायी जा सकती है. पार्षद ने कहा कि समाज में रहनेवाले सभी लोगों को एक-दूसरों की जान के लिए रक्तदान करना चाहिए. विशिष्ट अतिथियों ने भी अपने विचार रखे. आयोजनकर्ता विभावि के सचिव सुबीन तिवारी ने कहा कि संस्था द्वारा प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम किया जायेगा. कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग 80 युवकों ने रक्तदान किया.
रांची, रिम्स द्वारा संचालित मोबाइल ब्लड वाहन में लोगों ने रक्तदान किया. कार्यक्रम का संचालन अब्दुल हकीम ने किया. मौके पर मुखिया डोमन महतो, रीझू दांगी, विपिन तिवारी, रमेश चौधरी, देवदीप कुमार, बंटी पोद्दार, अभिषेक, विजय, जनक साव, पंकज सरकार, अजीत, मिंटू पांडेय, अरुण सोनी माैजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




