हाई वोल्टेज तार की चपेट में आयी बस बाल-बाल बचे यात्री

Updated at : 23 Nov 2017 11:17 AM (IST)
विज्ञापन
हाई वोल्टेज तार की चपेट में आयी बस बाल-बाल बचे यात्री

गोला: रजरप्पा चौक गोला में बुधवार देर शाम लोगों से भरी बस 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आ गयी. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार, रजरप्पा मंदिर से शादी समारोह में शामिल होकर यात्रियों से भरी बस लौट रही थी. इसी बीच, रजरप्पा चौक गोला के […]

विज्ञापन
गोला: रजरप्पा चौक गोला में बुधवार देर शाम लोगों से भरी बस 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आ गयी. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार, रजरप्पा मंदिर से शादी समारोह में शामिल होकर यात्रियों से भरी बस लौट रही थी.

इसी बीच, रजरप्पा चौक गोला के समीप बस ने विद्युत खंभा को धक्का दे दिया. इसमें 11 हजार वोल्ट तार टूट कर बस के ऊपर गिर गया. ग्रामीणों के अनुसार, घटना से पांच मिनट पहले ही बिजली कटी थी. इससे बड़ी घटना होने से बच गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola