दलित अत्याचार बर्दाश्त नहीं : डॉ योगेंद्र

Updated at : 23 Nov 2017 11:14 AM (IST)
विज्ञापन
दलित अत्याचार बर्दाश्त नहीं : डॉ योगेंद्र

रजरप्पा. राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, भारत सरकार के सदस्य डॉ योगेंद्र प्रसाद ने बुधवार को रजरप्पा मंदिर में पूजा – अर्चना की. वीआइपी रेस्ट हाउस में प्रभात खबर से कहा कि किसी भी हाल में दलितों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. राज्य की सभी सरकार इस तरह के मामले में स्वत: संज्ञान लेकर उन […]

विज्ञापन

रजरप्पा. राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, भारत सरकार के सदस्य डॉ योगेंद्र प्रसाद ने बुधवार को रजरप्पा मंदिर में पूजा – अर्चना की. वीआइपी रेस्ट हाउस में प्रभात खबर से कहा कि किसी भी हाल में दलितों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. राज्य की सभी सरकार इस तरह के मामले में स्वत: संज्ञान लेकर उन पर कार्रवाई करे. आयोग के समक्ष प्रतिदिन दलित अत्याचार के 50-60 मामले आते हैं.

वर्ष में दो हजार से अधिक मामले सामने आते हैं. हालांकि, इसमें कमी आयी है. उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है.

काला नायक, धनेश्वर राम, बालदेव रविदास, जगन रविदास, चरितर राम, एसपी प्रसाद, करमा मांझी, संतोष रजक, विजय रविदास, कामेश्वर राम, संतोष रजक, अरुणंजय कुमार, किशुन राम, महेंद्र राम, जितेंद्र करमाली, सागर करमाली ने स्वागत किया. रजरप्पा मंदिर में भी दुकानदारों ने सदस्य के सामने अपनी समस्याओं को रखा. मौके पर डीडीसी सुनील कुमार सिंह, महाप्रबंधक आलोक कुमार, ए श्रीवास्तव मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola