रामगढ़ में हार्डकोक फैक्ट्री से बम बरामद, 4 युवक गिरफ्तार

रामगढ़ : झारखंड की राजधानी से सटे रामगढ़ जिले में एक फैक्ट्री से बम बरामद हुआ है. इस सिलसिले में 4 युवकों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने बताया कि बम जिले के मांडू थाना क्षेत्र में स्थित एक हार्डकोक फैक्ट्री से बरामद हुआ. बम मिलने के […]
रामगढ़ : झारखंड की राजधानी से सटे रामगढ़ जिले में एक फैक्ट्री से बम बरामद हुआ है. इस सिलसिले में 4 युवकों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने बताया कि बम जिले के मांडू थाना क्षेत्र में स्थित एक हार्डकोक फैक्ट्री से बरामद हुआ. बम मिलने के बाद बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और दस्ते ने बम को डिफ्यूज कर दिया. इस सिलसिले में 4 युवकों को गिरफ्तार किया गया है. युवकों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि बम किस मकसद से फैक्ट्री में रखा गया था. बम रखने वालों ने किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना तो नहीं बनायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




