पटेल चौक पर फ्लाई ओवर निर्माण को लेकर भेजा डीपीआर

Updated at : 21 Nov 2017 8:57 AM (IST)
विज्ञापन
पटेल चौक पर फ्लाई ओवर निर्माण को लेकर भेजा डीपीआर

सड़क किनारे बने होटल व होर्डिंग जल्द हटाये जायेंगे रामगढ़ : लास्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सोमवार को उपायुक्त राजेश्वरी बी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में एसपी किशोर कौशल के अलावा एनएचएआइ के अधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद थे. बैठक में एनएचएआइ के पदाधिकारियों ने उपायुक्त से कहा कि कोठार में सड़क चौड़ीकरण […]

विज्ञापन
सड़क किनारे बने होटल व होर्डिंग जल्द हटाये जायेंगे
रामगढ़ : लास्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सोमवार को उपायुक्त राजेश्वरी बी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में एसपी किशोर कौशल के अलावा एनएचएआइ के अधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद थे. बैठक में एनएचएआइ के पदाधिकारियों ने उपायुक्त से कहा कि कोठार में सड़क चौड़ीकरण के अलावा पटेल चौक पर फ्लाई ओवर निर्माण का डीपीआर तैयार कर विभाग को भेजा गया है.
विभागीय अनुमति मिलने के बाद जल्द ही कार्य शुरू किया जायेगा. चुट्टूपालू घाटी में दुर्घटनाओं को देखते हुए जिला सड़क सुरक्षा समिति ने सिक्स लेन निर्माण की बात कही थी. सिक्स लेन सड़क निर्माण प्रोजेक्ट में काफी समय लगने की स्थिति में उपायुक्त ने रांची से रामगढ़ की ओर आनेवाली सड़क पर दुर्घटना रोकने के लिए एक लेन ओर सड़क निर्माण कराने को कहा.
टोल प्लाजा के अधिकारियों को सरकार द्वारा दिये गये दिशा -निर्देश के अनुसार ओवर लोड वाहनों पर कार्रवाई करने को कहा. एनएचएआइ के अधिकारियों से कहा कि फोर लेन किनारे लाइन होटल आैर अवैध हाेर्डिंग को तत्काल हटाने को कहा. एनएचएआइ के अधिकारियों ने दंडाधिकारी व पुलिस बल मुहैया कराने पर तत्काल कार्रवाई की जायेगी. पीडब्लूडी के अधिकारियों ने कहा कि पटेल चौक से लेकर कुजू बाइपास तक 13 किलोमीटर का डीपीआर तैयार कर विभाग को भेजा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola