प्रमाण पत्र बनाने में होनेवाली परेशानियों को लेकर धरना

Updated at : 21 Nov 2017 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
प्रमाण पत्र बनाने में होनेवाली परेशानियों को लेकर धरना

सीओ ने प्रज्ञा केंद्र संचालक को फटकार लगायी रामगढ़. अंचल कार्यालय के समक्ष युवाओं ने सोमवार को जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने में होनेवाली परेशानियों को लेकर धरना दिया. कमलनाथ महतो के नेतृत्व में युवा व विद्यार्थी धरना में शामिल हुए. हालांकि सीओ अमृता कुमारी की पहल पर धरना समाप्त हो गया. धरना में […]

विज्ञापन
सीओ ने प्रज्ञा केंद्र संचालक को फटकार लगायी
रामगढ़. अंचल कार्यालय के समक्ष युवाओं ने सोमवार को जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने में होनेवाली परेशानियों को लेकर धरना दिया. कमलनाथ महतो के नेतृत्व में युवा व विद्यार्थी धरना में शामिल हुए. हालांकि सीओ अमृता कुमारी की पहल पर धरना समाप्त हो गया. धरना में शामिल लोगों की बातों से प्रज्ञा केंद्र संचालकों को लापरवाही उजागर हुई है.
सीओ अमृता कुमारी ने प्रज्ञा केंद्र संचालक को फटकार लगायी. विद्यार्थियों को जल्द समाधान का आश्वासन दिया. धरना में यदुनंदन चौधरी, मजहर वारिस, टेकलाल महतो, झलकु बेदिया, सीताराम महतो, रानी कुमारी, अंजु कुमारी, डॉली, मुरलीधर, अमलेश सिंह शामिल थे. वहीं दूसरी अोर, सीओ अमृता कुमारी ने कहा कि बिचौलियों के कारण परेशानी हो रही है. किसी भी काम के लिए आम लोग अंचल कार्यालय से सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola