विकास की जानकारी दें, पर जनता तक कितना पहुंचा, यह भी जरूर देखें
Updated at : 14 Nov 2017 12:02 PM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़: झारखंड स्थापना दिवस जिला स्तरीय पखवारा समारोह का आयोजन सोमवार को रामगढ़ छावनी परिषद के फुटबाल मैदान में हुआ. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रामगढ़ जिला प्रभारी मंत्री सरयू राय व विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा व प्रदेश 20 सूत्री उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद मौजूद थे. समारोह का उदघाटन मुख्य […]
विज्ञापन
रामगढ़: झारखंड स्थापना दिवस जिला स्तरीय पखवारा समारोह का आयोजन सोमवार को रामगढ़ छावनी परिषद के फुटबाल मैदान में हुआ. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रामगढ़ जिला प्रभारी मंत्री सरयू राय व विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा व प्रदेश 20 सूत्री उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद मौजूद थे.
समारोह का उदघाटन मुख्य अतिथि मंत्री सरयू राय, केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा, 20 सूत्री उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, उपायुक्त राजेश्वरी बी, एसपी किशोर कौशल ने किया. मौके पर मुख्य अतिथि मंत्री सरयू राय ने कहा कि विकास का प्रचार प्रसार कर लोगों को हम जानकारी दे रहे हैं. प्रशासन में बैठे लोगों को अपनी आलोचना भी करनी चाहिए . उन्हें देखना चाहिए कि कितना विकास जनता तक पहुंचा है और कितना अभी हमें पहुंचाना है. तभी हम शासन व सुशासन दे पायेंगे. साथ ही श्री राय ने कहा कि विकास आम जनता के चेहरे पर दिखना चाहिए और रिपोर्ट कार्ड जनता के खुशी और विकास का बनना चाहिए.
विशिष्ट अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि रामगढ़ जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा प्रखंड वार विकास मेला लगा कर लोगों को विकास संबंधी जानकारी दी है. उसके लिए उन्हें धन्यवाद है. साथ ही उन्होंने कहा कि 15 नवंबर से सरकार एक जन कल्याण कारी योजना जा रही है. इस योजना के तहत राज्य के प्रत्येक व्यक्ति का स्वास्थ्य बीमा कराया जायेगा. इस बीमा के तहत दो लाख रुपये तक बीमारी का इलाज अस्पताल में होगा. साथ ही उन्होंने कहा कि जिला खनिज मद में रामगढ़ जिले को 200 करोड़ रुपये से ज्यादा प्रत्येक वर्ष प्राप्त होगा. इस मद की राशि खर्च करने में जन प्रतिनिधियों की सहभागिता जरूर ली जाये. 20 सूत्री उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा कि भाजपा की वर्तमान सरकार द्वारा बहुत ही कम समय में केवल विकास का एजेंडा लेकर भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने का काम किया है. आज देश में विकास के मामले में गुजरात पहले स्थान पर है तो झारखंड दूसरे स्थान पर खड़ा है.
योजनाओं का उदघाटन
समारोह के दौरान चितरपुर में सरकारी कर्मियों के लिए बनाये गये आवास, दुलमी प्रखंड सह अंचल कर्मियों का आवास, गोला बंदा में तहसील कचहरी सह हलका कर्मचारी आवास का उदघाटन किया गया. कार्यक्रम के दौरान मत्स्य विभाग, कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, विभिन्न बैंकों समेत अन्य विभागों द्वारा लाभुकों के बीच में परिसंपतियों का वितरण किया गया. साथ ही जिले भर के विभिन्न विभागों व स्वयं सेवी संस्थानों द्वारा स्टाल लगा कर अपनी अपनी कार्यों की प्रदर्शनी लगायी गयी थी. कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन डीडीसी सुनील कुमार ने दिया. संचालन जिला अवर निबंधन पदाधिकारी श्वेता कुमारी ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




