सरकार कर रही है अन्याय : फागु बेसरा
Updated at : 14 Nov 2017 11:56 AM (IST)
विज्ञापन

पतरातू: विस्थापितों व प्रभावितों के हक व अधिकार को दिलाने के लिए रैयत विस्थापित मोर्चा ने आंदोलन छेड़ा है. आंदोलन के तहत 13 नवंबर को रैविमो ने पीटीपीएस के विस्थापितों व प्रभावितों की 10 सूत्री मांगों को लेकर पीवीयूएनएल के मुख्य गेट के समीप एकदिवसीय धरना दिया. इस दौरान धरना देनेवालों ने राज्य सरकार, पीवीयूएनएल […]
विज्ञापन
पतरातू: विस्थापितों व प्रभावितों के हक व अधिकार को दिलाने के लिए रैयत विस्थापित मोर्चा ने आंदोलन छेड़ा है. आंदोलन के तहत 13 नवंबर को रैविमो ने पीटीपीएस के विस्थापितों व प्रभावितों की 10 सूत्री मांगों को लेकर पीवीयूएनएल के मुख्य गेट के समीप एकदिवसीय धरना दिया. इस दौरान धरना देनेवालों ने राज्य सरकार, पीवीयूएनएल प्रबंधन, प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. धरना स्थल पर एक सभा का आयोजन किया गया.
इसमें रैविमो के केंद्रीय अध्यक्ष फागु बेसरा ने कहा कि राज्य सरकार विस्थापितों व प्रभावितों के साथ अन्याय कर रही है. राज्य में विस्थापन एक गंभीर मुद्दा बन गया है. विस्थापित अपना जमीन देकर सड़क पर उतर आंदोलन के लिए बाध्य है. राज्य सरकार नियम कानून को ताक पर रखकर वर्षों से बसे बसाये लोगों को बिना पुनर्वास की व्यवस्था किये जबरन उजाड़ रही है. उन्होंने कहा कि राज्य के सभी विस्थापित व प्रभावित एकजुट होकर हक व अधिकार की लड़ाई लड़ेंगे.
विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष आदित्य नारायण प्रसाद ने कहा कि विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा व रैविमो अब दोगुनी ताकत के साथ विस्थापितों व प्रभावितों की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचायेगी. साथ ही कहा कि रैविमो द्वारा राज्यपाल भवन के समक्ष 30 नवंबर को आहूत धरना में विस्थापित 25 गांवों से भारी संख्या में लोग शामिल होंगे. अध्यक्षता मो अलीम व संचालन हरिलाल बेदिया ने किया. मौके पर सुनील शर्मा, वीरेंद्र झा, अरविंद सिंह, भवानी गोप, राजकिशोर मुंडा, दीपक दास, रीना देवी, गीता सिंह, सुदामा देवी, शांति देवी, अंजु देवी, ललिता देवी, कांती देवी, चिंता सिंह, निलम देवी, टीना सिंह, विवाह सिंह, उर्मिला देवी, आशा देवी, सबिता देवी, सोनी देवी, रानी देवी, रेखा सिंह समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे.
इन्होंने भी किया संबोधित : धरना को रैविमो के केंद्रीय महासचिव सैनाथ गंझू, कोषाध्यक्ष रंजीत बेसरा, रामचंद्र वर्मा, अलीम अंसारी, भुवनेश्वर महतो, छेदी महतो, कुमेल उरांव, अलीम अंसारी, राजकुमार महतो, नरेंद्र रविदास आदि ने भी संबोधित किया.
तीन माह में मांगे पूरी करो, अन्यथा होगी नाकेबंदी : धरना में रैविमो के केन्द्रीय अध्यक्ष फागु बेसरा ने सरकार व प्रबंधन को तीन माह का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अल्टीमेटम के अंदर मांगे पूरी नहीं हुई, तो पांच फरवरी को पीवीयूएनएल समेत राज्य के सभी कोल इंडिया के कोलियरी, एनटीपीसी के प्लांट, टाटा के प्लांट के गेट को बंद कर दिया जायेगा और उत्पादन को अनिश्चितकाल के लिए ठप किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




