कुजू कोलियरी में डेढ़ वर्ष पूर्व लगी आग धधकी, दहशत
Updated at : 05 Nov 2017 12:32 PM (IST)
विज्ञापन

कुजू: सीसीएल कुजू क्षेत्र की कुजू कोलियरी स्थित बंद केओसीपी खदान में करीब डेढ़ वर्ष पूर्व लगी आग फिर धधक उठी है. आग लगने से आस-पास के ग्रामीणों में दहशत है. खदान के मुहाने से आग की लपटें निकल रही हैं. आग लगने की सूचना पाकर कुजू कोलियरी परियोजना प्रबंधन, कर्मचारी व मजदूर मुहाने पर […]
विज्ञापन
कुजू: सीसीएल कुजू क्षेत्र की कुजू कोलियरी स्थित बंद केओसीपी खदान में करीब डेढ़ वर्ष पूर्व लगी आग फिर धधक उठी है. आग लगने से आस-पास के ग्रामीणों में दहशत है. खदान के मुहाने से आग की लपटें निकल रही हैं. आग लगने की सूचना पाकर कुजू कोलियरी परियोजना प्रबंधन, कर्मचारी व मजदूर मुहाने पर लोहे का चादर देकर, बोरे में भर कर मिट्टी-पत्थर आैर पानी डाल रहे हैं.
आग पर काबू पाने के लिए प्रबंधन कोशिश कर रहा है. आग बुझाने में प्रभारी पीओ एके सिंह, तेजनाथ महतो, बबलू कुमार सहित कई कोयला कर्मी लगे हुए हैं. गाैरतलब हो कि 18 जनवरी 2016 की देर रात उक्त स्थल पर आग लग गयी थी.
इसके कारण सीसीएल को काफी नुकसान हुआ था. वर्ष 2009 में रांची से पटना जानेवाले एनएच 33 पर लोहागेट के समीप लगी आग अंदर ही अंदर खदान में फैल गयी है. यह आग समय-समय पर बाहर निकलते रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




