दखल दिहानी को लेकर डीसी कार्यालय के समक्ष दिया धरना

Updated at : 03 Nov 2017 11:55 AM (IST)
विज्ञापन
दखल दिहानी को लेकर डीसी कार्यालय के समक्ष दिया धरना

रामगढ़: घुटूवा निवासी सुनील पाहन अपनी जमीन पर दखल दिहानी की मांग को लेकर गुरुवार से उपायुक्त कार्यालय के समक्ष परिवार के संग अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हैं. सुनील पाहन ने बताया कि भूमि उप समाहर्ता के यहां चले मामले के बाद उनके पूर्वजों की जमीन को वापस दिलाने का आदेश पारित हुआ. इस आदेश […]

विज्ञापन
रामगढ़: घुटूवा निवासी सुनील पाहन अपनी जमीन पर दखल दिहानी की मांग को लेकर गुरुवार से उपायुक्त कार्यालय के समक्ष परिवार के संग अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हैं. सुनील पाहन ने बताया कि भूमि उप समाहर्ता के यहां चले मामले के बाद उनके पूर्वजों की जमीन को वापस दिलाने का आदेश पारित हुआ.

इस आदेश के खिलाफ बलराम ठाकुर ने अपील की थी, लेकिन अपील खारिज हो गयी. पतरातू अंचल अधिकारी ने उन्हें उनकी जमीन पर दखलदिहानी नहीं दिलायी गयी. इसके बाद जुलाई में वे एसडीओ कार्यालय के समक्ष दखलदिहानी की मांग को लेकर धरना पर बैठ गये. एसडीओ ने अपने कार्यालय में बुला कर हमें दखलदिहानी का आश्वासन दिया.

कल्याण पदाधिकारी ने जूस पिला कर भूख हड़ताल समाप्त करायी. इसके बाद भी दखलदिहानी नहीं दिलायी गयी. इसके बाद दो नवंबर से वे उपायुक्त कार्यालय के समक्ष पूर्वजों की जमीन पर दखलदिहानी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गये. उनकी जमीन पर बलराम ठाकुर का कब्जा था. सुनील पाहन ने उपायुक्त को आवेदन दिया है. इसकी प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव व सीओ पतरातू को प्रेषित की गयी है. धरना पर रवि पाहन, संतोष पाहन, अजीत पाहन, अजीत बेदिया, राजेश बेदिया, अपू पाहन, कुंतू देवी, रीता देवी बैठे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola