भाजयुमो के प्रखंड अध्यक्ष विनोद आजसू में शामिल
Updated at : 03 Nov 2017 11:55 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़: भाजयुमो के रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार ने अपने सभी पदाधिकारियों के साथ भाजयुमो से इस्तीफा देकर आजसू पार्टी का दामन थाम लिया. आजसू पार्टी के जिला कार्यालय में गुरुवार को आयोजित समारोह में आजसू के जिला सचिव मनोज कुमार के समक्ष विनोद कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ आजसू में शामिल होने की […]
विज्ञापन
रामगढ़: भाजयुमो के रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार ने अपने सभी पदाधिकारियों के साथ भाजयुमो से इस्तीफा देकर आजसू पार्टी का दामन थाम लिया. आजसू पार्टी के जिला कार्यालय में गुरुवार को आयोजित समारोह में आजसू के जिला सचिव मनोज कुमार के समक्ष विनोद कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ आजसू में शामिल होने की घोषणा की.
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष को दिये इस्तीफे में विनोद कुमार ने पार्टी द्वारा मान सम्मान नहीं दिये जाने को कारण बताते हुए इस्तीफा देने की जानकारी दी. विनोद कुमार के साथ आजसू में रामगढ़ प्रखंड ग्रामीण भाजयुमो के महामंत्री सतीश कुमार, उपाध्यक्ष सूरज कुमार, मंत्री राजेंद्र महतो व रंजीत कुमार, सदस्य रामसेवक महतो, मुकेश कुमार, टिंकू कुमार इस्तीफा देकर शामिल हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




