राज्य स्थापना दिवस : 4 हर जिले सभी प्रखंडों में विकास मेले का आयोजन, पखवारा एक से 15 नवंबर तक चलेगा

Updated at : 02 Nov 2017 12:25 PM (IST)
विज्ञापन
राज्य स्थापना दिवस :  4 हर जिले सभी प्रखंडों में विकास मेले का आयोजन, पखवारा एक से 15 नवंबर तक चलेगा

रामगढ़: झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवारा एक नवंबर से 15 नवंबर तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजन किया जा रहा है. इसके तहत रामगढ़ प्रखंड के सभागार में बुधवार को राज्य स्थापना दिवस पखवारा का शुभारंभ उपायुक्त राजेश्वरी बी, डीडीसी सुनील कुमार, डीटीओ संजीव कुमार, जिला योजना पदाधिकारी कृष्णनंदन प्रसाद द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर […]

विज्ञापन

रामगढ़: झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवारा एक नवंबर से 15 नवंबर तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजन किया जा रहा है. इसके तहत रामगढ़ प्रखंड के सभागार में बुधवार को राज्य स्थापना दिवस पखवारा का शुभारंभ उपायुक्त राजेश्वरी बी, डीडीसी सुनील कुमार, डीटीओ संजीव कुमार, जिला योजना पदाधिकारी कृष्णनंदन प्रसाद द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया.

मौके पर उपायुक्त राजेश्वरी बी ने कहा कि इस पखवारा में हर जिले सभी प्रखंडों में विकास मेले का आयोजन किया जायेगा. जिसमें केंद्र व राज्य संपोषित योजनाओं के संबंध में अभियान चला कर लोगों को जागरूक किया जायेगा. मांडू व पतरातू प्रखंड में किसान मेला का आयोजन किया जायेगा. इसके अलावा सभी अंचलों में शिविर लगा कर राजस्व से संबंधित सभी तरह के समस्याओं की सुनवाई व निष्पादन किया जायेगा तथा बैंकों द्वारा परिसंपत्ति का वितरण भी किया जायेगा.

प्रधानमंत्री आवास योजना में रामगढ़ जिला 30 प्रतिशत से ज्यादा आवास निर्माण करा कर राज्य के अन्य जिलों से अधिक आगे चल रहा है. तथा जल्द ही 50 प्रतिशत आवास पूर्ण होते ही गृहप्रवेश कार्यक्रम भी कराया जायेगा. मौके पर कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं द्वारा कई कार्यक्रम भी पेश किये गये. मौके पर डीएसई अनिल चौधरी, बीडीओ नम्रता जोशी, एलडीएम संजीव कुमार, सीओ अमृता कुमारी के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola