प्रभात फेरी के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, आयो शरण तुम्हारी सतगुरु...

Updated at : 02 Nov 2017 12:18 PM (IST)
विज्ञापन
प्रभात फेरी के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, आयो शरण तुम्हारी सतगुरु...

रामगढ़:श्री गुरु नानक देव जी प्रकाशोत्सव पर निकाले जा रहे प्रभात फेरी का बुधवार को 11वां व अंतिम दिन था. प्रभात फेरी के अंतिम दिन बुधवार को प्रभात फेरी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही. प्रभात फेरी के अंतिम दिन प्रभात फेरी में शामिल महिला-पुरुषों में विशेष जोश देखा गया. प्रभात फेरी में शामिल श्रद्धालु […]

विज्ञापन
रामगढ़:श्री गुरु नानक देव जी प्रकाशोत्सव पर निकाले जा रहे प्रभात फेरी का बुधवार को 11वां व अंतिम दिन था. प्रभात फेरी के अंतिम दिन बुधवार को प्रभात फेरी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही. प्रभात फेरी के अंतिम दिन प्रभात फेरी में शामिल महिला-पुरुषों में विशेष जोश देखा गया. प्रभात फेरी में शामिल श्रद्धालु सुरा सो पहचानिये जो लरे दीन के हेत-पुरजा-पुरुजा कटि मरे तबहूं ना छाड़े खेत……., आयो शरण तुम्हारी सतगुरु……, मिले सुख नाम अर शोभा चिंता लाहे हमारे…., मेहरबार साहेब मेरा मेहरबान……. समेत अन्य गुरवाणी व भजनों का गायन प्रभात फेरी में श्रद्धालुओं ने किया.

प्रभात फेरी रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब से निकल कर नगर भ्रमण कर वापस गुरुद्वारा साहिब में पहुंच कर संपन्न हुआ. प्रभात फेरी के अंतिम दिन गुरुद्वारा स्थित श्री निशान साहिब के चोले को बदलने की सेवा जगदीप सिंह छाबड़ा की ओर से पूरे सम्मान के साथ की गयी. रामगढ़ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से अवतार सिंह सैनी ने सरोपा प्रदान कर जगदीप सिंह छाबड़ा को सम्मानित किया. वहीं सतपाल सिंह सलूजा को अखंड पाठ की सेवा का सरोपा नरेंद्र सिंह होरा ने प्रदान किया.

समाज की वयोवृद्ध माता महेंद्र कौर अरारो ने पूरे 11 दिन प्रभात फेरी में शामिल होकर समाज के समक्ष उदाहरण प्रस्तुत किया. उन्होंने गुरुद्वारा प्रधान रमिंदर सिंह गांधी ने सरोपा प्रदान कर सम्मानित किया. प्रभात फेरी में गुरुद्वारा प्रधान रमिंदर सिंह गांधी, महासचिव जगजीत सिंह सोनी, परमदीप सिंह कालरा, परमिंदर सिंह जस्स्ल, मनवीर सिंह गुजराल, हरदीप सिंह होरा, डा नरेंद्र सिंह, प्रीतम सिंह कालरा, हर्षदीप सिंह होरा, हरपाल सिंह अरोरा, देवेंद्र सिंह अरोरा, तेजिंदर सिंह सोनी, देवेंद्र पाल सिंह सोनी, इंदरजीत सिंह कोहली, जसवंत सिंह सोनी, चरणजीत कौर जौली, जसमीत कौर सोनी, इंद्ररजीत सिंह कोहली, नरेश कौर सोनी, निक्की लांबा, रंजीत कौर पवार, रविंद्र कौर पवार, लवली गांधी, सतनाम कौर छाबड़ा, परमजीत कौर भुसरी, रानी जस्सल, विमला जस्स्ल, विमला गुलाटी, श्वेता कौर, पिंकी सलूजा, गुरप्रीत कौर छाबड़ा समेत बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola