समझौते में मजदूरों का गला काटा गया : ददई

Updated at : 01 Nov 2017 12:27 PM (IST)
विज्ञापन
समझौते में मजदूरों का गला काटा गया : ददई

रजरप्पा. रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित ऑफिसर्स क्लब में मंगलवार को राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ की रिजनल कमेटी की बैठक हुई. बैठक में सीसीएल के विभिन्न क्षेत्र के इंटक प्रतिनिधि शामिल हुए. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर दूबे उर्फ ददई दूबे व विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बलमुचु थे. कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा […]

विज्ञापन

रजरप्पा. रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित ऑफिसर्स क्लब में मंगलवार को राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ की रिजनल कमेटी की बैठक हुई. बैठक में सीसीएल के विभिन्न क्षेत्र के इंटक प्रतिनिधि शामिल हुए. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर दूबे उर्फ ददई दूबे व विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बलमुचु थे. कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया. मुख्य अतिथि श्री दुबे ने कहा कि दसवां वेजबोर्ड समझौता मजदूरों के हितों में नहीं किया गया है.

इस समझौते में मजदूरों का गला काटा गया है. अगर वेजबोर्ड में संशोधन नहीं किया गया, तो इसके लिए जोरदार आंदोलन चलाया जायेगा. इसके अलावा कार्यक्रम को आरएन चौबे, कालीचरण यादव, इसराफिल अंसारी, अजय दूबे, शशि कुमार दूबे, एस एन झा, मिथलेश दुबे, बाढ़ो मियां, अता उल्लाह अंसारी, चमन लाल, सांतनु मिश्रा, छविनाथ सिंह, विवेकानंद दूबे, भीम सिंह यादव, अजय सिंह, किशोर सिंह, कुटू सिंह, सतीश पांडेय सहित कई ने संबोधित कर वेजबोर्ड का विरोध किया. साथ ही इंटक की मजबूती पर बल दिया गया. कार्यक्रम का संचालन एन जी अरुण व राजेंद्र नाथ चौधरी ने किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता नन्हकुनाथ चौधरी व धन्यवाद ज्ञापन हाजी अख्तर आजाद ने दी.

मजदूरों के साथ हुआ धोखा : प्रदीप राज्य सभा सांसद सह इंटक के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बालमुचू ने कहा कि बीते दिनों मेरे साथ जो दुर्व्यवहार किया गया. इसमें आपलोगों का मिल रहा सहयोग के लिए धन्यवाद के पात्र है. हालांकि मैं उससे अकेले निबटने के लिए सक्षम हूं. उन्होंने कहा कि दसवां वेतन समझौता मजदूरों के साथ धोखा है. कार्यक्रम में असलम खान, मनीष कुमार पांडेय, चिंतामन मांझी, नंदकिशोर दास, प्रदीप कुमार अग्रवाल, मनभुल महतो, अजय कुमार सिंह, इंद्रजीत सिंह, रंजीत कुमार, संतोष कुमार, मुख्तार अंसारी, तसलीम, गौतम तिवारी, एस के घोष, अशोक कुमार, राजेंद्र राम सहित कई मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola