परिजनों को न्याय नहीं मिलने पर होगा सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन

रामगढ़: झारखंड में भूख से हुई लगातार तीन मौत व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सुभाष चौक पर रामगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में धरना दिया गया. धरना के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव थे. धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी ने की. संचालन जिला […]
संचालन जिला उपाध्यक्ष शांतनु मिश्रा ने किया. मुख्य अतिथि लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि झारखंड में पिछले दिन संतोषी, बैजनाथ रूपलाल मरांडी की भूख से मौत हो गयी थी. सरकार अपने दायित्वों को निभाने में असफल साबित हो रही है. श्री शाहदेव ने कहा कि सरकार जनता को गुमराह कर रही है.
अगर भूख से मरे मृतकों के परिजनों को न्याय नहीं मिला, तो कांग्रेस सड़क से संसद तक आंदोलन करेगी. धरना को अरुण सिन्हा, शांतनु मिश्रा, मांडू प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सिंह, गोला प्रखंड अध्यक्ष रामविनय महतो, वीरेन सिंह, के नायक, शहजादा अनवर, सीपी संतन, अरुण सिन्हा, सुजीत पटेल, सीपी संतन, अनिल सिंह, राजकुमार यादव, आदित्य सिंह, संतोष सोनी, रणधीर गुप्ता ने भी संबोधित किया. धन्यवाद ज्ञापन कमाल शहजादा ने दिया. धरना में पंकज मिश्रा, अकबर खान, रवींद्र कुमार रवि, अशोक बेदिया, सुरेश गोस्वामी, अमित साहू, निरंजन महतो, सागर महतो, मंटू करमाली, अरुण करमाली, रूपेंद्र महतो, उमेश सिंह, बैजू राय, अमर यादव मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




