रामगढ़ : ATM कार्ड नंबर पूछकर लगाया 70 हजार का चूना

रामगढ़ : ATM कार्ड नंबर पूछकर ठगों ने एक व्यक्ति को 70 हजार का चूना लगाया है. गोरियारी बागी निवासी जय प्रकाश पाठक ने इस संबंध में रामगढ़ थाना में शिकायत दर्ज कराया है. उन्होंने दर्ज शिकायत में रामगढ़ SBI शाखा से 70000 निकासी की जानकारी दी. प्रकाश पाठक ने बताया, SBI रामगढ़ शाखा में […]
रामगढ़ : ATM कार्ड नंबर पूछकर ठगों ने एक व्यक्ति को 70 हजार का चूना लगाया है. गोरियारी बागी निवासी जय प्रकाश पाठक ने इस संबंध में रामगढ़ थाना में शिकायत दर्ज कराया है. उन्होंने दर्ज शिकायत में रामगढ़ SBI शाखा से 70000 निकासी की जानकारी दी.
प्रकाश पाठक ने बताया, SBI रामगढ़ शाखा में उनके नाम एक खाता संचालित है, कुछ दिनों पहले उनके मोबाइल पर एक फोन आया था. फोन में एक व्यक्ति ने उन्हें बताया कि वो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का प्रतिनिधि है. उसके बाद उसने ATM कार्ड के संबंध में जानकारी मांगी.
फोन पर कार्ड की जानकारी पूछे जाने पर उन्होंने एटीएम कार्ड नंबर बता दिया. सोमवार सुबह उनके मोबाइल पर पैसा निकासी का मैसेज आया. इस संबंध में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा में जाकर जब उन्होंने जानकारी ली तो पता चला कि उनके अकाउंट से पैसे की निकासी की गई है और वो ठगी के शिकार हो गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




