पुण्य का काम है गाय की सेवा : मंत्री
Updated at : 29 Oct 2017 12:54 PM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़: विकास नगर स्थित श्री रामगढ़ गोशाला परिसर में शनिवार को गोपाष्टमी मेला का आयोजन किया गया. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मंच संचालन अधिवक्ता आनंद अग्रवाल ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, अति विशिष्ट अतिथि झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन रांची के अध्यक्ष निर्मल काबरा, विशिष्ट अतिथि श्रवण […]
विज्ञापन
रामगढ़: विकास नगर स्थित श्री रामगढ़ गोशाला परिसर में शनिवार को गोपाष्टमी मेला का आयोजन किया गया. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मंच संचालन अधिवक्ता आनंद अग्रवाल ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, अति विशिष्ट अतिथि झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन रांची के अध्यक्ष निर्मल काबरा, विशिष्ट अतिथि श्रवण काबरा मौजूद थे. मुख्य अतिथि मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि गाय की सेवा पुण्य का काम है.
गाय की पूजा हमलोग माता के रूप में करते हैं. उन्होंने कहा कि गोशाला द्वारा जब भी गाय सेवा के लिए मदद मांगी जायेगी, वे सदैव तैयार रहेंगे. अति विशिष्ट निर्मल काबरा ने कहा कि श्री रामगढ़ गोशाला ने गाय सेवा की मिसाल कायम की है. इसमें समाज के तमाम लोगों का सहयोग मिला है. गाय सेवा का प्रेरणा स्त्रोत्र गोशाला है. इससे पूर्व, मुख्य अतिथि ने गाय से संबंधित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. इस दौरान गोशाला की गायों को मंत्री ने भोजन कराया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप जला कर की गयी.
मौके पर जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, अमृतलाल मुंडा, रमेश झारखंडी, बजरंग लाल अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, महेश कमार अग्रवाल, विमल किशोर जाजू, विमल बुधिया, नंदलाल अग्रवाल, महावीर, संजीव बरेलिया, गोविंद मेवाड़, गोविंदलाल अग्रवाल, अशोक बगड़िया, बालकृष्ण जालान, बैजू राय, सुरेंद्र राय, कौशल किशोर राजगढ़िया, दिनेश पोद्दार, हरिरत्नम, अरुणा जैन, निर्मल जाजू, विमल जाजू, अशोक अग्रवाल, जयंती नायर, सुरेश पी अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




