रामगढ़ : व्रतियों ने सूर्य को आस्था का दिया अर्घ्य
Updated at : 27 Oct 2017 11:31 PM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही विश्वास व आस्था का महापर्व छठ संपन्न हो गया. उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए अहले सुबह तीन बजे से ही छठव्रती घाट जाने लगे थे. छठ घाट पहुंच कर छठ व्रतियों ने नदियों में स्नान कर पानी में खड़े होकर भगवान सूर्य […]
विज्ञापन
रामगढ़ : उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही विश्वास व आस्था का महापर्व छठ संपन्न हो गया. उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए अहले सुबह तीन बजे से ही छठव्रती घाट जाने लगे थे. छठ घाट पहुंच कर छठ व्रतियों ने नदियों में स्नान कर पानी में खड़े होकर भगवान सूर्य के निकलने का इंतजार किया. सूर्योदय होने पर छठ व्रतियों ने भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की.
घाट के किनारे महापर्व छठ की कथा पुजारियों ने सुनायी. इसके बाद छठव्रतियों ने प्रसाद ग्रहण किया. छठव्रतियों के प्रसाद ग्रहण करने के बाद श्रद्धालुओं ने भी प्रसाद लिया. इससे पूर्व, बुधवार की शाम छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य का अर्घ्य दिया. रामगढ़ शहर में दामोदर नद में, बिजुलिया तालाब, जारा टोला बांध पर लोगों ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया.
छठ घाटों पर विभिन्न संस्थाओं ने छठव्रतियों की सुविधा की लिए विशेष व्यवस्था की थी. छठ घाट जानेवाले मार्गों पर विद्युत सज्जा की गयी थी. कई संस्थाओं ने अर्घ्य देने के लिए दूध की व्यवस्था की थी. घाट पर व्यवस्था बनाये रखने में प्रशासन व पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




