कोडरमा : कांग्रेस जिला अध्यक्ष को मारी गोली

Updated at : 25 Oct 2017 10:49 AM (IST)
विज्ञापन
कोडरमा : कांग्रेस जिला अध्यक्ष को मारी गोली

झुमरीतिलैया (कोडरमा) : कांग्रेस के कोडरमा जिला अध्यक्ष शंकर यादव को मंगलवार शाम करीब चार बजे अपराधियों ने गोली मार दी. उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है. घटना चंदवारा व चौपारण के सीमावर्ती क्षेत्र ढाब थाम की है. हालांकि, घटनास्थल हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में पड़ता है. घटना को […]

विज्ञापन
झुमरीतिलैया (कोडरमा) : कांग्रेस के कोडरमा जिला अध्यक्ष शंकर यादव को मंगलवार शाम करीब चार बजे अपराधियों ने गोली मार दी. उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है. घटना चंदवारा व चौपारण के सीमावर्ती क्षेत्र ढाब थाम की है. हालांकि, घटनास्थल हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में पड़ता है. घटना को काले रंग की मोटरसाइकिल से आये दो अपराधियों ने अंजाम दिया. एक अपराधी ने चेहरा ढक रखा था.

घायल शंकर यादव को तुरंत तिलैया के पार्वती क्लीनिक लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रांची रेफर कर दिया गया. एक अपराधी को शंकर यादव के चालक कृष्णा ने पहचान लिया है. इसके बाद आरोपी मुनेश यादव को िगरफ्तार कर लिया गया है. राजद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी अस्पताल पहुंची व घायल से मुलाकात की.


शंकर हर दिन की तरह मंगलवार को भी अपनी स्काॅर्पियो से चौपारण चंदवारा के सीमावर्ती क्षेत्र ढाब थाम में स्थित अपने पत्थर खदान गये थे. साथ में चालक झुमरी निवासी कृष्णा यादव भी था.अस्पताल में दिये बयान में चालक कृष्णा ने बताया कि हम पत्थर खदान पर पहुंचे ही थे, तभी शंकर मोबाइल से बात कर रहे थे. इसी दौरान वहां एक मोटरसाइकिल से दो युवक पहुंचे. इनमें से एक युवक ने आते ही शंकर के कमर में पिस्तौल सटा दी. वह ज्योंही पीछे मुड़े, अपराधी के हाथ से पिस्तौल गिर गया और मिस फायर हो गया. तुरंत दूसरे अपराधी ने पिस्तौल निकाली और शंकर के सीने में गोली मार दी. चालक ने जब बीच-बचाव किया तो पिस्तौल के बट से उसके सिर पर वार कर दिया. इसके बाद अपराधी बाइक से भाग गये. पुलिस के समक्ष चालक ने बताया कि घटना को अंजाम देनेवाले एक युवक को वे पहचानते हैं. एक आरोपी की पहचान मुनेश यादव पिता नाथो यादव निवासी भटबिगहा चौपारण के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो सकी है. सूचना पर चंदवारा थाना प्रभारी विनोद कुमार, तिलैया थाना के एसआई नरेश रजक भी पहुंचे व मामले की जानकारी ली. जिस युवक मुनेश यादव पर गोली मारने का आरोप लगा है उसका भी पत्थर खदान शंकर यादव के खदान के बगल में स्थित है. फिलहाल मुनेश का खदान बंद है. मामले को कई पहलू से जोड़ कर देखा जा रहा है.

कोडरमा के एसपी एसके झा ने बताया कि घटनास्थल कहीं हो, पर मामले की जानकारी मिलने पर पहले पुलिस ने घायल का जान बचाने का प्रयास किया और शंकर यादव को अस्पताल में भर्ती कराया. उन्होंने बताया कि घायल व चश्मदीद का फर्द बयान लेकर चौपारण पुलिस को सौंपा जायेगा. अपराधी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola