वेतन समझौता मजदूर हितों के खिलाफ है : उदय

भुरकुंडा. कोयला कर्मियों के 10 वां वेतन समझौता के विरोध में कोलफिल्ड मजदूर यूनियन द्वारा शुरू प्रतिरोध सभा 31 अक्तूबर तक जारी रहेगी. इस दौरान बरका-सयाल क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं में प्रतिरोध सभा के माध्यम से वेतन समझौता विरोध करते हुए मजदूरों को गोलबंद करने का काम किया जायेगा. सोमवार को पटेल नगर स्थित यूनियन […]
कहा कि हमारे संगठन एचएमएस ने इस समझौते पर हस्ताक्षर नहीं करके यह साफ कर दिया है कि हमारा संगठन किसी भी कीमत पर मजदूरों हितों के खिलाफ नहीं जायेगा. मजदूर हितों के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ हमारा संगठन आरपार की लड़ाई लड़ने को तैयार है.
बताया गया कि 24 अक्तूबर को हाथीदाड़ी भुरकुंडा, 25 को एक्सकावेशन भुरकुंडा, 26 को आरडब्ल्यूएस भुरकुंडा व पीओ कार्यालय भुरकुंडा, 27 को सौंदा डी लेनिन चौक, 28 को उरीमारी, 29 को उरीमारी पोटंगा, 31 को जीएम ऑफिस के समक्ष प्रतिरोध सभा का आयोजन होगा. एक नवंबर को रांची सीसीएल मुख्यालय के समक्ष आंदोलन किया जायेगा. बैठक में अशोक गुप्ता, विनोद साव, शिवनारायण सिंह, शाहनवाज, संदीप राम, सुनील कुमार, संजय यादव, नीरज भट्ट, योगेंद्र मांझी, सुरेंद्र ठाकुर, संतोष यादव, बैजनाथ कुमार, मनोज कुमार, बेलो शर्मा, दयानंद, परदेशी नोनिया, बालकृष्ण, सरफुद्दीन, राजाराम, सत्येंद्र सिंह, नजरूल हुसैन, जितेंद्र सिंह, मनोज श्रीवास्तव, सुधीर सिंह उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




