जेबीसीसीआइ से बेहतर समझौता होगा

घाटोटांड़: टाटा स्टील के कोलियरी डिवीजन में काम करने वाले वेस्ट बोकारो व झरिया ग्रुप के मजदूरों को बेहतर वेज बोर्ड दिलाने को लेकर कंपनी का इकलौता मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठन राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (इंटक) ने कमर कस लिया है. संघ के नेताओं ने लंबित वेतन समझौता टीसीडब्ल्यूएस 3 को लेकर आंदोलन करने का […]
सहमति बन गयी थी . यूनियन के केंद्रीय नेता राजेंद्र सिंह की पहल पर उसका भी निवारण हो गया परंतु जब हमलोगों को उसपर हस्ताक्षर के लिए बुलाया गया तो हमलोगों ने पाया कि कंपनी बनी सहमति से मुकरते हुए मजदूरों का एमजीबी कम करते हुए डीए फ्रीज कर दिया है. जिसका विरोध करते हुए यूनियन ने इसका बहिष्कार कर दिया . टाटा स्टील के इतिहास में यह पहला अवसर रहा जब तय के बाद समझौता नहीं हो सका. उन्होंने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रबंधन मजदूरों को कमजोर न समझे इसका परिणाम बुरा होगा .हम जेबीसीसीआइ से बेहतर वेज बोर्ड लेकर रहेंगे. कोई भी सुविधा फ्रीज होने नहीं दिया जायेगा. जरूरत पड़ी तो इसके लिए आंदोलन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




