गांवों में ही बसती है झारखंड का संस्कृति : राजू

Updated at : 23 Oct 2017 12:35 PM (IST)
विज्ञापन
गांवों में ही बसती है झारखंड का संस्कृति : राजू

उरीमारी: असवा तिलैया में डायर जतरा मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि राकोमसं के बरका-सयाल के अध्यक्ष राजू यादव, विशिष्ट अतिथि उरीमारी पीओ बीबी मिश्रा, बिरसा पीओ अजय कुमार सिंह, उरीमारी ओपी प्रभारी परमानंद मेहरा, मुखिया पारो देवी ने किया. मौके पर राजू यादव ने कहा कि झारखंड की संस्कृति […]

विज्ञापन
उरीमारी: असवा तिलैया में डायर जतरा मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि राकोमसं के बरका-सयाल के अध्यक्ष राजू यादव, विशिष्ट अतिथि उरीमारी पीओ बीबी मिश्रा, बिरसा पीओ अजय कुमार सिंह, उरीमारी ओपी प्रभारी परमानंद मेहरा, मुखिया पारो देवी ने किया. मौके पर राजू यादव ने कहा कि झारखंड की संस्कृति गांवों में ही बसती है.

हमें अपनी संस्कृति को भावी पीढ़ी के लिए सहेज कर रखने की जरूरत है. मुखिया पारो देवी ने कहा की डायर जतरा मेला लोगों में आपसी प्रेम व भाईचारगी को बढ़ाता है. मेले में आसपास के दर्जनों गांव से हजारों लोग जुटे थे. सांस्कृतिक कार्यक्रमों लोहरदगा के कयुम म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने अपने गीत-नृत्य से लोगों का मनोरंजन किया.

मौके पर महादेव बेसरा, सीताराम किस्कू, शनिचर मांझी, तालू मुर्मू, महेश गंझू, राकेश सिंह, विश्राम सोरेन, मनबोध गंझू आदि उपस्थित थे. आयोजन को सफल बनाने में मेला संरक्षक चरका करमाली, महादेव बेसरा, विश्वनाथ मांझी, सीताराम किस्कू, अध्यक्ष तुलसी उरांव, सचिव महेश गंझू, कजरू, खीरू, विस्थापित संघर्ष मोरचा के विश्राम सोरेन, लालदेव गंझू, तिलेश्वर गंझू, जतरू भगत, मनेष उरांव, संजय मुर्मू, कमलेश गंझू, जुगल सोरेन, उदम सोरेन, सरोज मुर्मू, भुवनेश्वर सोरेन, रामवृक्ष सोरेन, महेश करमाली, सोमरा उरांव, बासुदेव गंझू, पाहन छत्रु मुंडा, वार्ड सदस्य सोहामुनी देवी का योगदान रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola