स्ट्रीट लाइट खरीदारी मामले की जांच शुरू

गोला: गोला प्रखंड में 13वें एवं 14वें वित्त आयोग की राशि से बाजार मूल्य से ऊंची कीमत पर सामग्रियों की खरीदारी करने के मामले की जांच के लिए भूमि सुधार उपसमाहर्ता गोरांग महतो शनिवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचे. इस दौरान उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के सभी मुखियाओं व पंचायत सेवकों से पूछताछ की. उन्होंने मुखियाओं व […]
उन्होंने बाजार मूल्य से अधिक कीमत पर स्ट्रीट लाइट, सोलर, एलइडी लाइट, वाटर टैंकर, लैपटॉप सहित अन्य सामग्रियों की खरीदारी के बारे में जाना. गाैरतलब हो कि प्रखंड में 13वें एवं 14 वें वित्त आयोग की राशि से स्ट्रीट, सोलर व एलइडी लाइट, वाटर टैंकर, लैपटॉप सहित अन्य सामग्रियों की खरीदारी की गयी है. इसमें कई लोगों ने बाजार मूल्य से अधिक कीमत पर सामग्री खरीदने का आरोप मुखिया व पंचायत सेवकों पर लगाया है. इस संबंध में लोकायुक्त, मुख्यमंत्री जन संवाद सहित अन्य अधिकारियों से लिखित शिकायत भी की गयी थी.
लोकायुक्त के पास मामला दर्ज होने के बाद उपायुक्त ने इसे गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच की जिम्मेदारी एलआरडीसी गोरांग महतो को दी. जांच अधिकारी श्री महतो ने बताया कि जांच के बाद यह रिपोर्ट जिला को सौंपी जायेगी. मौके पर बीडीओ श्रीमान मंराडी, मुखिया दयानंद प्रसाद, बजरंग महथा, सुरेश कुमार रजक, विशाल करमाली, ताज बीवी, बोधी महतो, कालू पहाड़िया, नरेश हजाम मौजूद थे. उधर, एलआरडीसी की जांच के बाद क्षेत्र के मुखियाओं व पंचायत सेवकों में खलबली है. गोला में जांच की खबर के बाद चितरपुर व दुलमी क्षेत्र के मुखिया व पंचायत सेवकों में भी हड़कंप है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




