ट्रायल में टाटीसिलवे से सांकी आयी सपनों की ट्रेन

बरकाकाना: कोडरमा-रांची वाया बरकाकाना रेल परियोजना के तीसरे चरण में टाटीसिलवे से सांकी तक ट्रेन का ट्रायल शनिवार को किया गया. सुबह लगभग सवा 10 बजे तीन इंजन 13382, 13355 व 16344 मेटल लदी 53 बोगियों के साथ रवाना हुई. चालक दल के लोको पायलट अभिषेक कुमार, बीडी तिग्गा, टी खलखो, जॉय कुमार, सहायक लोको […]
बरकाकाना: कोडरमा-रांची वाया बरकाकाना रेल परियोजना के तीसरे चरण में टाटीसिलवे से सांकी तक ट्रेन का ट्रायल शनिवार को किया गया. सुबह लगभग सवा 10 बजे तीन इंजन 13382, 13355 व 16344 मेटल लदी 53 बोगियों के साथ रवाना हुई.
चालक दल के लोको पायलट अभिषेक कुमार, बीडी तिग्गा, टी खलखो, जॉय कुमार, सहायक लोको पायलट वीरेंद्र कुमार सिंह, राजेश कुमार, रवींद्र कुमार, आरके चौधरी, गार्ड अमर सिंह, एसएस बंदोपाध्याय ट्रेन लेकर निकले. इस दौरान ट्रेन आठ बड़े ब्रिज, 40 छोटे ब्रिज, 15 आरओबी, सात आरयूबी के ऊपर से गुजरते हुए अपनी मंजिल की तरफ बढ़ती रही. ट्रेन ने 32 किमी का सफर तय करते हुए चार स्टेशनों को पार किया. टाटीसिलवे से सांकी तक बीआइटी मेसरा, हुंडूरू, झांझीटोली होते हुए सांकी स्टेशन पहुंची. सभी जगहों पर ग्रामीणों ने ट्रेन का स्वागत किया. जगह-जगह पूजा-अर्चना हुई. ट्रेन परिचालन के दौरान ट्रेन में लदे मेटल को जगह-जगह गिराया गया. लगभग चार बजे शाम को ट्रेन सांकी स्टेशन पहुंची, तो लोग खुशी में झूम उठे. सभी को अपने सपनों की ट्रेन पटरियों पर दिख रही थी.
ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिला कर जश्न मनाया. ग्रामीणों ने रेल अधिकारियों से जल्द से जल्द रेल सेवा बहाल करने का आग्रह किया. उप मुख्य अभियंता एलएल मीना ने ट्रेन की पूजा-अर्चना की. अधिकारियों ने बताया कि अगले वर्ष ट्रेन का सपना पूरा हो जायेगा. इस अवसर पर एक्सएन वीएन उपाध्याय, एइएन एनके सिंह, एसएसइ अविनाश कुमार, मनोज कुमार, एनपी सिंह, आइओडब्लू दिवाकर प्रसाद मेहता, राजकुमार मंडल, गौरव कुमार, सूरज प्रसाद, प्रमोद कुमार पांडेय, राकेश कुमार, राजकुमार उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




