अतिक्रमण हटाओ अभियान. ओरियातू, चिट्टो व निम्मी में कार्रवाई, लोगों में निराशा, दर्जनों घर पर चला बुलडोजर

भदानीनगर: भदानीनगर ओपी क्षेत्र के ओरियातू, चिट्टो व निम्मी गांव में प्रशासन व रेल प्रबंधन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चला कर दर्जनों घरों को ध्वस्त कर दिया. अतिक्रमण के दायरे में आनेवाले किसी भी चीज को नहीं छोड़ा गया. अतिक्रमण एरिया में आने वाले कुएं, इंदिरा आवास, पेड़ को भी नष्ट कर दिया गया. रेलवे […]
भदानीनगर: भदानीनगर ओपी क्षेत्र के ओरियातू, चिट्टो व निम्मी गांव में प्रशासन व रेल प्रबंधन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चला कर दर्जनों घरों को ध्वस्त कर दिया. अतिक्रमण के दायरे में आनेवाले किसी भी चीज को नहीं छोड़ा गया. अतिक्रमण एरिया में आने वाले कुएं, इंदिरा आवास, पेड़ को भी नष्ट कर दिया गया. रेलवे द्वारा अधिग्रहित जमीन से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के लिए शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे बुलडोजर के साथ प्रशासन व रेल अधिकारियों का दल पहुंचा. बुलडोजर देखते हुए ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. कुछ ही घंटों की कार्रवाई में गांव की सूरत बदल गयी.
पतरातू सीओ सह दंडाधिकारी अजय तिर्की ने 11 अक्तूबर को गांव पहुंच कर अतिक्रमण की गयी जमीन को खाली करने से संबंधी आदेश चिपकाया था. इसमें ग्रामीणों को खुद से अतिक्रमण हटाने के लिए 48 घंटे की मोहलत दी गयी थी. मोहलत पूरा होते ही अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर गांव पहुंच गया. फिलहाल अतिक्रमण की कार्रवाई से गांव के दर्जनों परिवार बेघर हो गये हैं. अभियान में सीओ अजय तिर्की, इंसपेक्टर कमलेश पासवान, प्रभारी सीआइ मंजु रविदास, राजस्व कर्मचारी सुखदेव कुमार, कल्याण नायक, रेल अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार, मनोज कुमार, वीएन उपाध्याय, अविनाश कुमार समेत भदानीनगर, बरकाकाना, बासल पुलिस शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




