हक की लड़ाई: 27 प्रतिशत आरक्षण को लेकर होगा आंदोलन
Updated at : 12 Oct 2017 12:16 PM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़: अखिल झारखंड पिछड़ा वर्ग महासभा के बैनर तले बुधवार को पिछड़ी जातियों को 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर रामगढ़ में न्याय मार्च निकाला गया. मार्च आजसू पार्टी जिला कार्यालय से निकल कर शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण कर वापस जिला कार्यालय में जाकर समाप्त हुआ. सुभाष चौक पर सभा हुई. आजसू […]
विज्ञापन
रामगढ़: अखिल झारखंड पिछड़ा वर्ग महासभा के बैनर तले बुधवार को पिछड़ी जातियों को 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर रामगढ़ में न्याय मार्च निकाला गया. मार्च आजसू पार्टी जिला कार्यालय से निकल कर शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण कर वापस जिला कार्यालय में जाकर समाप्त हुआ.
सुभाष चौक पर सभा हुई. आजसू जिलाध्यक्ष सह महासभा के प्रदेश संयोजक विजय साहू ने कहा कि प्रदेश में पिछड़ी जातियों को नौकरी व नामांकन में 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन तेज होगा. पूरे प्रदेश में न्याय मार्च निकाला गया है. 27 प्रतिशत आरक्षण नहीं मिलने से पिछड़ी जातियां सामाजिक, शैक्षणिक व आर्थिक मोर्चे पर लगातार पीछे छूट रही है.
आजसू पार्टी के जिला सचिव मनोज कुमार महतो ने कहा कि राज्य में पिछड़ा वर्ग की आबादी 54 प्रतिशत है. पिछड़ी जातियों की जनसंख्या के आधार पर केंद्र सरकार ने शुरू से ही 27 प्रतिशत आरक्षण दिया है. देश के कई राज्यों ने इसे लागू किया है. राज्य के सात जिलों में भी पिछड़ा वर्ग का वाजिब आरक्षण देना होगा.
न्याय मार्च में शामिल पदाधिकारी
न्याय मार्च में पार्टी के केंद्रीय महासचिव रफीक अनवर, सचिव निरंजन मुंडा, इंतेखाब आलम, कार्यकारी अध्यक्ष अमृतलाल मुंडा, जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, संतोष मुंडा, जिप सदस्य नरेश महतो, सुरेंद्र महतो, एम रहमान, दिनेश स्टील, पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष हरिरत्नम साहू, धर्मेंद्र साव भोपाली, नीरज मंडल, डब्ल्यू महतो, विभन सिंह, अनुज तिवारी, बिट्टू सिंह चंडोक, राजेंद्र महतो, सज्जन पारिक, नुरूल्लाह, अरविंद महतो, आनंद कुशवाहा, उत्तम पासवान, अभिमन्यु कुशवाहा, प्रदीप कुशवाहा, पंकज कुमार वर्णवाल, कुलदीप वर्मा, चंद्रमणी देवी, वीरू सिंह, मनीष गोयल, भुवनेश्वर महतो, जलेश्वर महतो, लालचंद महतो, हरेश राय, पारस महतो, जीतू, राजू रंजन, राजू प्रसाद, सुभाष साव, रामभजन महतो, संजय यादव, दिवाकर नायक, दयासागर, सुराली, अमरनाथ महतो, लालू यादव, सुशील साहू, संतोष महतो, माधवी देवी, सुशीला देवी, देवंती देवी, वीणा देवी, अर्चना देवी, आशा देवी, अरुण कुशवाहा, अनिल गुप्ता, कैलाश महतो, सोनू साहू, सुनील साहू मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




