दुर्घटना को लेकर झाविमो का धरना

Updated at : 12 Oct 2017 12:16 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्घटना को लेकर झाविमो का धरना

रामगढ़: चुट्टूपालू घाटी से लेकर मांडू तक फोर लेन पर हो रही सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए सरकार आैर एनएचएआइ के पहल नहीं करने के विरोध में बुधवार को झारखंड विकास मोर्चा ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया. धरना का नेतृत्व झाविमो युवा नेता राजीव जायसवाल ने किया. अध्यक्षता झाविमो के जिलाध्यक्ष गोविंद बेदिया ने […]

विज्ञापन
रामगढ़: चुट्टूपालू घाटी से लेकर मांडू तक फोर लेन पर हो रही सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए सरकार आैर एनएचएआइ के पहल नहीं करने के विरोध में बुधवार को झारखंड विकास मोर्चा ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया. धरना का नेतृत्व झाविमो युवा नेता राजीव जायसवाल ने किया. अध्यक्षता झाविमो के जिलाध्यक्ष गोविंद बेदिया ने की. संचालन महासचिव विजय जायसवाल ने किया.

राजीव जायसवाल ने कहा कि चुट्टूपाटू घाटी में प्रतिदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. इन दुर्घटनाओं में बड़े पैमाने पर लोगों की मौत हुई है. दुर्घटना होने के वावजूद भी सरकार व एनएचएआइ द्वारा कदम नहीं उठाना दुखद है.

धरना में दुर्गाचरण प्रसाद, वसुध तिवारी, अजित गुप्ता, घनश्याम प्रसाद, अंकित सिह, बबली सिंह, विरेंद्र महतो, दिलीप महतो, प्रदीप महतो, संतोष तिवारी, अभिषेक सोनी, छोटू इस्लाम, जसप्रीत सिंह, संदीप जायसवाल, पंकज कुमार, विकास महतो, अजय बेदिया, सहेद दास, बालेश्वर भगत, सुभाष महतो, सुनील वर्णवाल, नरेश मुंडा, विकास कुमार, पंकज महतो, तपेश्वर महतो, अमित प्रजापति, अभिषेक पांडेय, सचिन कुमार, शंकर करमाली मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola