मंत्री ने किया प्रिया सेल्स शो-रूम का उद्घाटन

रामगढ़. रामगढ़ कॉलेज मोड़ -पंचवटी कांप्लेक्स के समीप मंगलवार को गोदरेज इंटीरियो व प्रिया सेल्स शो-रूम का उद्घाटन मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया. मौके पर गोदरेज इंटीरियो के सेंट्रल जोन के डीजीएम विश्वजीत भट्टाचार्य, एसोसिएट चीफ मैनेजर एमडी गोस्वामी, डिप्टी मैनेजर दीपक झा, प्रिया सेल्स के संचालक प्रशांत कुमार गुप्ता, प्रबंधक बासुकीनाथ सिंह मौजूद थे. […]
रामगढ़. रामगढ़ कॉलेज मोड़ -पंचवटी कांप्लेक्स के समीप मंगलवार को गोदरेज इंटीरियो व प्रिया सेल्स शो-रूम का उद्घाटन मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया. मौके पर गोदरेज इंटीरियो के सेंट्रल जोन के डीजीएम विश्वजीत भट्टाचार्य, एसोसिएट चीफ मैनेजर एमडी गोस्वामी, डिप्टी मैनेजर दीपक झा, प्रिया सेल्स के संचालक प्रशांत कुमार गुप्ता, प्रबंधक बासुकीनाथ सिंह मौजूद थे.
मौके पर डीजीएम भट्टाचार्य ने कहा कि गोदरेज इंटीरियो देश का प्रसिद्ध ब्रांड है. यह फर्नीचर व किचेन उत्पाद के लिए प्रसिद्ध है. देश के 650 शहरों में 250 शो-रूम हैं. रामगढ़ में भी इसका उत्पाद ग्राहकों को सुलभ होगा. प्रिया सेल्स के संचालक प्रशांत कुमार ने बताया के रांची के बाद रामगढ़ में प्रिया सेल्स के दूसरे शो-रूम का उद्घाटन हुआ है. दीपावली व धनतेरस के तहत कंपनी 20 प्रतिशत की विशेष छूट दे रही है.
ग्राहकों को स्क्रैच कार्ड भी दिया जा रहा है. रांची हरमू में पिछले वर्ष शोरूम खुला था. यहां यह ग्राहकों के विश्वास की कसौटी पर खरा उतरा है. मौके पर वत्सल हुंडई के वाइस प्रेसीडेंट आसीम सिन्हा, डब्लू महतो, रमेश झारखंडी, दामोदर महतो, आजसू के जिला सह-सचिव पंकज कुमार वर्णवाल, कुलदीप वर्मा मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




