आजसू निकालेगी न्याय यात्रा

Updated at : 10 Oct 2017 10:39 AM (IST)
विज्ञापन
आजसू निकालेगी न्याय यात्रा

रामगढ़: आजसू पार्टी जिला कार्यालय में आगामी 11 अक्तूबर को पिछड़ी जातियों के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण के सवाल पर निकाले जाने वाले न्याय मार्च की तैयारी को लेकर बैठक सोमवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय साहू व संचालन जिला सचिव मनोज कुमार महतो ने किया. मुख्य रूप से केंद्रीय सचिव निरंजन मुंडा, […]

विज्ञापन
रामगढ़: आजसू पार्टी जिला कार्यालय में आगामी 11 अक्तूबर को पिछड़ी जातियों के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण के सवाल पर निकाले जाने वाले न्याय मार्च की तैयारी को लेकर बैठक सोमवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय साहू व संचालन जिला सचिव मनोज कुमार महतो ने किया. मुख्य रूप से केंद्रीय सचिव निरंजन मुंडा, इंतेखाब आलम, केंद्रीय महासचिव रफीक अनवर मौजूद थे. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि आजसू पार्टी ने पिछड़ी जातियों के 33 प्रतिशत आरक्षण के सवाल पर राज्यव्यापी आंदोलन शुरू कर रही है.
इसके तहत 11 अक्तूबर को रामगढ़ में भी न्याय यात्रा निकाली जायेगी. न्याय यात्रा के तहत नगर भ्रमण कर जिला कार्यालय में सभा का आयोजन किया जायेगा. न्याय मार्च का उद्देश्य पिछड़ी जातियों के हक व अधिकार के सवाल पर आम जनों का सहयोग व समर्थन हासिल करना है. बैठक में निर्णय लिया गया कि न्याय मार्च में पार्टी कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे.

बैठक में एम रहमान, जिप सदस्य नरेश महतो, लालचंद महतो, हरिरत्नम साहु, प्रकाश करमाली, प्रदीप कुशवाहा, राजू प्रसाद, पारस महतो, भुवनेश्वर महतो, मदन महतो, कलाम, उतम पासवान, नौशाद अंसारी, राजेश गोयल, दिवाकर नायक, गंगा भगत, पंकज वर्णवाल, अराधना राज, जनक साव, नीरज मंडल, राजेंद्र महतो, एजाज अहमद, सुनील साहु, राजेश राम, सुराली महतो, मुकेश सिन्हा, रंजीत महतो, धमेंद्र साव भोपाली, पंकज महतो, जितेंद्र पासवान, राकेश गुप्ता, संगीता कुमारी, निजाम अंसारी, कुलदीप वर्मा, सोनू साहू, हीरा गोप, जितेंद्र पटेल, मलेश्वर राम सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola