माता वैष्णो देवी मंदिर में करवा चौथ व्रत कथा हुई, सुहागिनों ने की अखंड सुहाग की प्रार्थना

Updated at : 09 Oct 2017 12:07 PM (IST)
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी मंदिर में करवा चौथ व्रत कथा हुई, सुहागिनों ने की अखंड सुहाग की प्रार्थना

रामगढ: हाथों में मेहंदी व पैर में महावर रचाये रामगढ़ की महिलाओं ने रविवार को पति की लंबी आयु आैर अच्छे जीवन की कामना कर करवा चौथ का व्रत रखा. शाम में 251 सुहागिन व्रत रखनेवाली महिलाओं ने स्थानीय माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की आैर करवा चौथ की कथा सुनी. पंजाबी हिंदू बिरादरी […]

विज्ञापन
रामगढ: हाथों में मेहंदी व पैर में महावर रचाये रामगढ़ की महिलाओं ने रविवार को पति की लंबी आयु आैर अच्छे जीवन की कामना कर करवा चौथ का व्रत रखा. शाम में 251 सुहागिन व्रत रखनेवाली महिलाओं ने स्थानीय माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की आैर करवा चौथ की कथा सुनी.

पंजाबी हिंदू बिरादरी ने व्रतधारी महिलाओं के लिए मंदिर परिसर में मां करवा की कथा सुनाने का विशेष प्रबंध किया था. कथा में पंजाबी समुदाय के अतिरिक्त अन्य समाज की महिलाओं ने भी हिस्सा लिया और मां करवा की पूजा-अर्चना कर कथा सुनी.


करवा चौथ की कथा माता वैष्णो देवी मंदिर के पुजारी पंडित लीलाधर शर्मा ने महिलाओं को सुनायी. हाथों में पूजा की थाल लेकर पहुंची सैकड़ों महिलाओं की उपस्थिति से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया था. लाल परिधान में सोलह शृंगार कर आयी महिलाओं ने पूजा के बाद पंजाबी हिंदू बिरादरी के अध्यक्ष एससी वासुदेवा, महासचिव महेश मारवाह, विश्वनाथ अरोड़ा, मनोहर लाल मारवाह, सकत्तर लाल सिल्ली से आशीर्वाद लिया. बिरादरी की ओर से सभी व्रती महिलाओं और कथा सुनने आयी अन्य महिलाओं को माता वैष्णो देवी के आशीर्वाद के रूप में चुनरी भेंट की गयी. आयोजन को सफल बनाने में पंजाबी हिंदू बिरादरी के सदस्यों व पदाधिकारियों ने सराहनीय योगदान दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola