हजारीबाग संसदीय क्षेत्र का हो रहा है विकास : कुमार महेश
Updated at : 09 Oct 2017 12:06 PM (IST)
विज्ञापन

कुजू. झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास व केंद्रीय उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा के कुशल नेतृत्व से हजारीबाग संसदीय क्षेत्र का विकास हो रहा है. आनेवाले समय में स्थिति यथावत रही, तो ग्रामीणों की मूलभूत समस्याअों का भी शीघ्र समाधान होगा. उक्त बातें मांडू विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि कुमार महेश सिंह ने रविवार को […]
विज्ञापन
कुजू. झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास व केंद्रीय उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा के कुशल नेतृत्व से हजारीबाग संसदीय क्षेत्र का विकास हो रहा है. आनेवाले समय में स्थिति यथावत रही, तो ग्रामीणों की मूलभूत समस्याअों का भी शीघ्र समाधान होगा. उक्त बातें मांडू विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि कुमार महेश सिंह ने रविवार को सांडी में प्रेस वार्ता में कही. उन्होंने कहा कि मंत्री जयंत सिन्हा ने नगवां हवाई अड्डे के विस्तारीकरण की स्वीकृति दे दी है.
उन्होंने कहा कि जयंत सिन्हा ने वर्षों से बंद रेल परियोजना कोडरमा-रांची को पुन: चालू करने, हजारीबाग में मेडिकल कॉलेज की स्थापना कराने में मुख्य भूमिका निभायी है.
उनकी अनुशंसा से करोड़ों की लागत से मांडू विधानसभा क्षेत्र में पुल- पुलिया, सड़क, स्वास्थ्य सेवा सहित अन्य कार्य किये जा रहे हैं. मौके पर मांडू प्रखंड अध्यक्ष मनोहर गुप्ता, संजय सिन्हा, मनोज गिरि, गणेश सोनी, सुदामा प्रसाद, किशोरी मोदी, अवधेश उपाध्याय उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




