एसएससी परीक्षा को लेकर एसडीओ ने की बैठक, परीक्षा के लिए 14 केंद्र बनाये गये

Updated at : 08 Oct 2017 12:57 PM (IST)
विज्ञापन
एसएससी परीक्षा को लेकर एसडीओ ने की बैठक, परीक्षा के लिए 14 केंद्र बनाये गये

रामगढ़: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा इंटरमीडिएट स्तर की संयुक्त परीक्षा रविवार को होगी. इसके लिए रामगढ़ जिला में भी 14 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा की तैयारियों को लेकर शनिवार को एसडीओ अनंत कुमार ने अपने कार्यालय में पदाधिकारियों व परीक्षा केंद्र अधीक्षक के साथ बैठक की. बैठक में बताया गया कि परीक्षा […]

विज्ञापन
रामगढ़: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा इंटरमीडिएट स्तर की संयुक्त परीक्षा रविवार को होगी. इसके लिए रामगढ़ जिला में भी 14 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा की तैयारियों को लेकर शनिवार को एसडीओ अनंत कुमार ने अपने कार्यालय में पदाधिकारियों व परीक्षा केंद्र अधीक्षक के साथ बैठक की. बैठक में बताया गया कि परीक्षा तीन पालियों में होगी.

प्रथम पाली सुबह 8.30 बजे से 10.30 बजे तक, द्वितीय पाली 12.00 से दिन के 2.00 बजे तक तथा तृतीय पाली दिन के 3.30 बजे से संध्या 5.30 बजे तक संचालित होगी. सभी केंद्रों पर कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किये जायेंगे. इसके अलावा हर तीन केंद्र पर एक उड़नदस्ता रहेगा. परीक्षा में रामगढ़ जिला के 14 केंद्रों पर छह हजार 333 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे.

परीक्षा केंद्र के 100 मीटर के दायरे में धारा 144 लगा दी गयी है. रामगढ़ जिला में अग्रसेन डीएवी भरेचनगर, छावनी कन्या मध्य विद्यालय सुभाष चौक, कन्या उत्क्रमित उच्च विद्यालय नयीसराय, सीसीएल हाई स्कूल घुटूवा, डिवाइन ओंकार मिशन मुर्रामकला रामगढ़, गांधी मेमोरियल हाई स्कूल रामगढ़, राधा गोविंद सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल जारा टोला रामगढ़, रामगढ़ महाविद्यालय, रामगढ़ उच्च विद्यालय कोयरी टोला, एसएस गर्ल्स हाई स्कूल रामगढ़, श्रीकृष्ण विद्या मंदिर रामगढ़, श्रीनारायण हाई स्कूल बरकाकाना, श्री गुरुनानक पब्लिक स्कूल रामगढ़ व राम प्रसाद चंद्रभान सरस्वती विद्या मंदिर बाजार टांड़ में परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. बैठक में आरडीडीइ सह प्रभारी डीइओ रतन कुमार सिंह, एसडीपीओ शशि प्रकाश, कार्यपालक दंडाधिकारी महावीर सिंह,संजय कुमार, मोनिका रानी टूटी, डीटीओ संजीव कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी गौरांग महतो, श्रम अधीक्षक रमेश सिंह समेत जिला के सभी बीडीओ, सीओ व अन्य अधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola