आयोजन: विद्यालय प्रबंधन समिति की कार्यशाला, विद्यालय को सशक्त बनाने में सदस्यों की मुख्य भूमिका

मांडू: प्रखंड सभागार में शनिवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने किया. डॉ विजय कुमार ने स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों को कार्य व दायित्व की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि विद्यालय को सशक्त बनाने में समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण […]
उन्होंने स्कूलों में अंतिम शनिवार को होनेवाली बैठक में उपस्थित रहने, विद्यालय में चलाये जा रहे एमडीएम, निःशुल्क पोशाक वितरण, पुस्तक वितरण, छात्रवृत्ति वितरण, स्कूलों में छात्रों की शत प्रतिशत उपस्थिति एवं ठहराव सुनिश्चित करने में सहयोग करने की बात कही.
कार्यशाला में बीपीओ अहिया इस्लाम, रीता कुमारी, लाली बेदिया, देवनंदन ठाकुर, रामजी महतो, सूर्यनारायण गुप्ता, प्रदीप कुमार, अशोक कुमार, अनिल रजक, रामकिशोर प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद, मीना कुमारी, अलिराजा खान, कांति सिन्हा, राजेंद्र प्रसाद, महेंद्र राम, पंकज करमाली, निरंजन प्रसाद, संजय सिन्हा, गणेश महतो, पवन सिंह, सत्येंद्र कुमार सहित कई शिक्षक व 200 विद्यालय के प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित थे. अध्यक्षता सत्यदेव सिंह ने की. संचालन संजय राय ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




